
फार्मा कंपनी मैनेजर के घर से ६ लाख की चोरी
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदात सामने आ रही हैं। एक हफ्ते में करीब चार चोरी की घटनाएं हो गईं। सभी मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। कल भी फार्मा मैनेजर के घर करीब छह लाख की चोरी हो गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। फरियादी पुष्पेन्द्र शुला पिता इंद्र नारायण शुला निवासी संगम नगर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह फार्मा कंपनी में मैनेजर हैं। उनके माता-पिता 16 जुलाई को चारधाम यात्रा पर गए थे। इसके चलते वे एरोड्रम वाले घर पर नहीं रहते हुए दूसरे घर में रह रहे थे। राखी के त्योहार के चलते कल जब उनकी पत्नी साडियां लेने एरोड्रम वाले घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे से लेकर सभी कमरों के ताले टूटे थे, वहीं सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अंदर चेक किया तो एक लाख नकदी, सोने-चांदी के जेवरात सहित छह लाख का माल गायब था।
12 साल से एकत्र किए नोट भी चोरी
फरियादी एंटिक करंसी के शौकीन हैं। इसके चलते वे 12 साल से ***** नंबर के नोट सहित अन्य एंटिक नोट एकत्र कर रहे थे। बदमाशों ने उन नोटों को भी नही ́ छोड़ा। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में बदमाशों की तलाश कर रही है।
स्कूटी की डिकी से उड़ाया बैग
इंदौर लसूडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली ऋतु साहू स्कीम नं. 114 पार्ट 1 ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 9 अगस्त को अटल खेल परिसर गई थी। वहां उनकी गाडी खडी की थी। बाद में फिर वह गाडी के पास पहुंची तो उसकी डिकी खुली थी। उसमें रखा मोबाइल, एटीएम कार्ड, पर्स आधार कार्ड नकदी 500 रुपए सहित अन्य सामान गायब था। गौरलतब है कि डिकी से सामान उड़ाने वाली गैंग इन दिनों अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वारदात को अंजाम दे रही है। पुलिस इन्हें पकड़ने में नाकाम नजर आ रही है।
Updated on:
12 Aug 2022 11:14 am
Published on:
12 Aug 2022 11:14 am
