1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव मैरिज के 1 साल बाद महिला थाने पहुंची पत्नी, बोली- फौजी पति करता है ये काम… मुझे पसंद नहीं

पत्नी अपने पति द्वारा शक किये जाने की आदत से परेशना है। महिला ने पुलिस को बताया कि, उसका पति एयरफोर्स में तैनात है जो हमेशा उसपर शक करता रहता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 9 Jun 2022, 11:50 AM IST

News

लव मैरिज के 1 साल बाद महिला थाने पहुंची पत्नी, बोली- फौजी पति करता है ये काम... मुझे पसंद नहीं

इंदौर. मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर में शादी के एक साल बाद ही पत्नी अपने पति की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची है। पत्नी अपने पति द्वारा शक किये जाने की आदत से परेशना है। महिला ने पुलिस को बताया कि, उसका पति एयरफोर्स में तैनात है जो हमेशा उसपर शक करता रहता है। पत्नी का आरोप है कि, हर कभी हाथ से मोबाइल फोन लेकर या फिर चुपचाप ही फोन की कॉल डिटेल्स या फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर आए मैसेजेस पढ़ता रहता है। वहीं, महिला ने पति समेत ससुरालपक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।

महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, आजाद नगर इलाके में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला की शादी एयरफोर्स में तैनात पति से हुई है, लेकिन महिला ने अपने पति पर शक करने और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का पति एयरमैन के पद पर लद्दाख में तैनात है। महिला का कहना है कि पति भोपालसिंह उर्फ अभिषेक पुत्र प्रेमसिंह मुकाती निवासी ग्राम खामखेडा बैजनाथ आष्टा उस पर शक करता है। यहा नहीं वो उसे दहेज के लिए भी परेशान करता है। फिलहाल, मामला दर्ज करके पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें- फिर एक्टिव हो गया प्री-मानसून, भोपाल, इंदौर समेत इन जिलों में शुरु होने वाली जोरदार बारिश


दहेज में कार की डिमांड

पुलिस को दिये बयान में महिला ने बताया कि, एक शादी समारोह के दौरान उसकी पहचान अभिषेक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 16 अप्रैल 2021 को उन्होंने लव मैरिज की। शादी के 10 दिन बाद अभिषेक ड्यूटी पर लद्दाख चला गया। शादी को एक माह ही हुआ था कि दहेज में कार लाने की डिमांड करने लगा मैने कार की हैसियत न होने की बात कही तो उनका पूरा परिवार मिलकर दबाव बनाने लगा। काफी दिन प्रताड़ना झेलने के बाद मैने इस बारे में अपने घर वालों को जानकारी दी।


हर कभी करता रहता है मेरा मोबाइल चेक

इसके बाद अगस्त 2021 को जब वो वापस लौटा तो उसने इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की बात कही। लेकिन, तभी से वो मेरे मोबाइल से मेरे मैसेज और कॉल डिटेल चेक करने लगा। यही नहीं इंस्टाग्राम और फेसबुक भी चेक करने लगा। मुझे यह बात काफी बुरी लगी, बावजूद इसके मैने सोचा कि अभी नई नई शादी हुई है। इसलिए शायद उन्हें मुझपर पूरी तरह भरोसा नहीं है। लेकिन, उसकी शक करने की आदत दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। कई बार वो मुझसे भी पूछताछ करने लगता है।


बीमार हुई तो अस्पताल में छोड़कर चला गया पति- पत्नी का आरोप

ससुराल में मेरी तबीयत ठीक नहीं रहती थी। सितंबर 2021 में तबीयत ज्यादा खराब हो गई। अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। अभिषेक मुझे वहीं छोड़कर अपनी ड्यूटी पर चला गया। अस्पताल का बिल भी नहीं चुकाया। मेरे माता-पिता ने आकर अस्पताल का बिल चुकाया और फिर वो मुझे अपने साथ लेकर चले गए। इन तमाम चीजों से तंग आकर उसने पुलिस में इसकी शिकायत करने का फैसला लिया है।

प्रचार का अजब तरीका, ऑटो पर लाउड स्पीकर लगाकर बताई जा रही थी शराब की नई स्कीम, देखें वीडियो