
america companies interested in indian IT and education
इंदौर. ग्लोबल इंवेस्टर समिट की तर्ज पर इंदौर में आगामी ३ व ४ जनवरी को होने जा रही फ्रेंड्स ऑफ एमपी समिट में अमेरिका, सिंगापुर, हांगकांग आदि देशों के प्रवासी भारतीय निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री का कहना है, अमरीकी कंपनियों की प्रदेश में आईटी व शिक्षा के क्षेत्र में रुचि है।
]शुक्रवार को समिट को लेकर भोपाल में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अमेरिका यात्रा के दौरान वहां की कंपनियों और प्रवासी भारतीयों के साथ हुई बातचीत को विस्तार से बताया। उन्होंने निर्देशित किया कि अमरीकी कंपनी डाटापैक प्रदेश में डाटा सर्विस सेंटर बनाना चाहती है, उन्हें इंदौर में जमीन देने की तैयारी की जाए। आयोजन संभवत: ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में होगा। समन्वयय की जिम्मेदारी संभागायुक्त संजय दुबे को दी।
इन पर काम शुरू होगा
बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया, अमरीकी कंपनियां प्रदेश के विकास में सहयोग करना चाहती है। इसमें खास कर आईटी सेक्टर और एजुकेशन में काफी संभावनाएं है। वर्तमान में हमारे साथ बाहरी यूनिवर्सिटीज से किसी तरह के एमओयू या अनुबंध नहीं है, जिससे हमारे युवा वहां जा कर स्किल डेवलमेंट और नई टेक्नॉलाजी की जानकारी हासिल कर सकें। अनेक कंपनियां प्रदेश में ही इस तरह के सहयोग केंद्र खोलना चाहती है। ।
सुधारेंगे क्वालिटी
बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, बायो एनर्जी समूह प्रदेश की कृषि मंडियों के साथ सहयोग करके हमारे कृषि उत्पादों की गुणवत्ताा को और बेहतर करेगा। इसके लिए वह मंडी में ही उत्पाद खरीदेगा और तकनीक से बेहतर बनाएंगे। कैम्ब्रिज एजुकेशन के भारत में विश्वस्तरीय स्किल सेंटर शुरू करने के प्रस्ताव पर संपर्क किया जाएगा। इनक्युबेशन सेंटर के संचालन को बेहतर करने के लिए टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग का सहयोग लेंगे।
डॉक्टरों की सेवा के लिए बने सिस्टम
मुख्यमंत्री ने अफसरों को बताया, अमरीका में करीब ४०० डॉक्टर्स का समूह है, जो हर साल छुट्यिां मनाने भारत आते हैं। उनका कहना है, हमने वहां पर कुछ विशेष सुविधाओं के साथ सुपर स्पेशियलिटी सर्विसेस और ऑपरेशन करने की पेशकश की, लेकिन रिस्पांस नहीं मिला। इसके लिए एक व्यवस्था बन जाए तो हमारी विशेषज्ञता का लाभ प्रदेश को मिल सकता है।
रेडियो आईसोटॉप से कैंसर का इलाज
अमरीका की कैलिफोर्निया बेस्ड कंपनी वेरियान मेडिकल सिस्टम भारत में कैंसर का उपचार करने के लिए आना चाहती है। यह कंपनी रेडियो आईसोटॉप के माध्यम से कैंसर का इलाज करती है। मप्र में पीपीपी मॉडल के आधार पर काम करने का प्रस्ताव है। कंपनी से प्रस्ताव के लिए समन्वयय करके काम शुरू किया जा सकता है।
Published on:
04 Nov 2017 04:04 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
