4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लगातार बैठकर काम करने वालों को हो सकती है ये विचित्र बीमारी, अनुष्का शर्मा भी है इससे परेशान

बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

इंदौर

image

Hussain Ali

Oct 22, 2018

bulging disc

लगातार बैठकर काम करने वालों को हो सकती है ये विचित्र बीमारी, अनुष्का शर्मा भी है इससे परेशान

इंदौर. बॉलीवुड के अभिनेता और अभिनेत्रियों अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। फिटनेस के लिए खान-पान और वर्किंग शेड्यूल का भी काफी ख्याल रखा जाता है, लेकिन कई बार ये स्टार्स भी गंभीर बीमारी की चपेट में आ ही जाते हैं। आज हम बात कर रहे हैं मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की। अनुष्का आजकल एक विचित्र बीमारी से जूझ रही है जिसका नाम है बल्जिंग डिस्क। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डी से शुरू होकर शरीर के कई अंगों में बहुत दर्द होता है और इससे मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं। यह बीमारी नर्वस सिस्टम को प्रभावित करती है। यह ज्यादातर एक ही जगह पर लगातार बैठकर काम करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाती है। अगर बीमारी लोअर बैक में है तो इसका दर्द नितंबों के साथ जांघों में होता है। अगर यह परेशानी गर्दन में है तो कंधे और हाथ में भी इसका दर्द बढऩे लगता है।

आप ऐसे करें बीमारी से बचाव

इस बीमारी के दौरान एक्टिव रहने की काफी जरूरत रहती है। रोजाना कम से कम 40-45 मिनट व्यायाम, वॉकिंग, योगा, स्विमिंग के अलावा हल्की एक्सरसाइज करने से फायदा मिलता है। लगातार एक ही जगह पर बैठने से बचें। शरीर के ऊपरी या निचले हिस्से में बीमारी होने पर तुरंत डॉक्टर से मिले। बीमारी गंभीर होने पर सर्जरी की नौबत भी आ सकती है। इसके अलावा डाइट का भी ख्याल रखना चाहिए। सही तरीके से बैठने से भी फायदा मिलता है। अपने आहार में फल सब्जियां शामिल करें और मसालेदार खाना, जंक फूड, से परहेज करें।