23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / जेटली की शॉल चुराना चाहती थीं ताई, अरुण से कहती थीं- तुम इतने स्मार्ट हो की कई महिलाएं तुम पर मरती होंगी

जेटली की शॉल चुराना चाहती थीं ताई, अरुण से कहती थीं- तुम इतने स्मार्ट हो की कई महिलाएं तुम पर मरती होंगी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली का लंबी बीमारी के बाद दिल्ली में निधन। पूर्व लोकसभा स्पीकर महाजन ने कहा- मैंने आज अपना भाई खो दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Pawan Tiwari

•

Updated: 25 Aug 2019, 9:11 AM IST

arun jaitley

arun jaitley

भोपाल. देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ( arun jaitley ) का शनिवार को दिल्ली एम्स ( AIIMS ) में निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। जेटली के निधन पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ( sumitra mahajan ) ने शोक प्रकट किया है। सुमित्रा महाजन ने कहा- हमेशा तर्क, तत्व और तथ्य पूर्वक भाषण करने वाले, शब्दों को तराशने वाले, भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता, नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री, संगठन कर्ता, थिंकटैंक अरुण जेटली को हृदय से श्रद्धांजलि। सुमित्रा महाजन ने कहा- बहुत ही कम समय में भाजपा ने अपने दो बड़े नेता खोये हैं। दोनों कद्दावर, वाकपटु, तर्कशास्त्री, बड़े मंत्री, विपक्ष के नेता, संगठन कर्ता। यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मेरी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

मैं उनकी शॉल चुराना चाहती थी
सुमित्रा महाजन ने अरुण जेटली के साथ अपनी कुछ बातों को शेयर किया। सुमित्रा ताई ने कहा- वो शॉल के बहुत शौकीन थे। मैं अक्सर उनसे कहती थी कि मैं आपकी शॉल चुरा लूंगी। मुझे पता है आपके लिए ये शॉल संगीता (अरुण जेटली की पत्नी) लेकर आई हैं। सुमित्रा महाजन ने कहा- उन्हें शॉल का बहुत शौक था और उनके पास कई प्रकार की शॉल थीं। जब भी मैं उनसे शॉल चुराने की बात करती थी वो बस मुस्कुरा देते थे।

क्रिकेट के भी थे बहुत शौकीन
सुमित्रा ताई ने कहा- अरुण जेटली क्रिकेट के बहुत शौकीन थे। कई बार उनके ऑफिस में जाती तो क्रिकेट देखते मिलते थे।

लड़कियां मरती हैं
सुमित्रा महाजन ने बताया कि कहा वे उम्दा और बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति थे। अरुण जेटली काफी स्मार्ट और बुद्धिमान थे। उन्होंने बताया कि मैं अक्सर उनसे मजाक में कहती थी। तो मजाक भी करती थी कि आप इतने स्मार्ट हैं, आप पर तो बहुत सी महिलांए मरती होंगी। संगीता को बोलना पड़ेगा कि आप पर ध्यान दें। मेरे इस मजाक पर अरुण जी हमेशा हंसकर कहते थे कि ताई आप तो कुछ भी बोलती हो।

कानूनी सलाह लेती थी
ताई ने कहा कि जब भी कोई कानूनी अड़चनें आतीं थी तो सबसे पहले अरुण जेटली जी से सलाह लेती थी। बीमारी के दौरान उनसे मिली थी तो बहुत दुखी थी कि अब अरुणजी दोबारा दिखेंगे कि नहीं।