14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मंदिर में होती है भारत माता की पूजा, बजते हैं देशभक्ति गीत

देश में एक मंदिर ऐसा भी है जहां भारत माता व तिरंगे की पूजा की जाती है। ऐसे ही मंदिर रांची, वाराणसी तथा हरिद्वार में भी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pawan Kumar Rana

•

Updated: 15 Aug 2015, 3:01 PM IST

Bharat mata mandir

Bharat mata mandir

इंदौर। फिल्म अभिनेता-अभिनेत्रियों, नेताओं और सैनिकों के मंदिर के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है देश में एक मंदिर ऐसा भी है जहां भारत माता और तिरंगे की पूजा की जाती है। ऐसा ही एक मंदिर रांची, वाराणसी में और हरिद्वार में भी है।

नियमित रूप से खुलता है मंदिर
भारत माता के इस मंदिर को नियमित रूप से सुबह-शाम खोला जाता है। भारत माता की मूर्ति गहरे रंग की साड़ी पहने हाथ में तिरंगा थामे है। प्रतिमा के पीछे भारत का नक्शा बना हुआ है।



मंदिर के पास ही कारगिल स्मारक
भारत माता के मंदिर के पास ही कारगिल स्मारक का निर्माण करवाया गया है। इसका उद्देश्य यहां आने वाले बच्चों को देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले सैनिकों के बारे में जानकारी देना है।

बजते हैं देशभक्ति के गीत
मध्यप्रदेश के इस भारत माता के मंदिर में आरती नहीं की जाती है बल्कि देशभक्ति गीत बजाए जाते हैं। देखने में ये ठीक मंदिर जैसा ही बना हुआ है, लेकिन आम मंदिरों से अलग इसमें ना तो पूजा-हवन किया जाता है और ना ही घंटा, शंख, नगाड़े। मंदिर में पुजारी की भी कोई जरूरत महसूस नहीं की जाती है। मंदिर में भारत माता की मूर्ति स्थापित है।

राष्ट्रीय पर्वों पर लगता है मेला

देश के राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर यहां जैसे देशप्रेमियों का मेला सा लग जाता है। भारत माता की पूजा अर्चना विधि-विधान से की जाती है। भारत माता के भक्तों को राष्ट्रभावना की प्रतिज्ञा दिलाई जाती है।

काशी में महात्मा गांधी ने किया भारत माता मंदिर का उद्घाटन



1936 में काशी में महात्मा गांधी ने अपनी काशी यात्रा के दौरान भारत माता मंदिर का उद्घाटन किया। यहां 45 से ज्यादा कारीगरों ने संगमरमर के टुकड़ों से भारत के मानचित्र को साकार किया गया है।

झारखंड में मंदिर में लहराता है तिरंगा
झारखंड की राजधानी रांची में भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर बना हुआ है। यह मंदिर एक पहाड़ी पर बना हुआ है और इसे पहाड़ी बाबा के मंदिर के नाम से जाना जाता है। हालांकि यहां इंदौर के भारत माता के मंदिर की तरह मूर्ति स्थापित नहीं है, लेकिन गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस यहां राष्ट्रध्वज फहराने की परंपरा है। इस मंदिर में 14 अगस्त, 1947 को देश की आजादी संबंधी घोषणा का शिलालेख भी लगा है। मंदिर की दीवारों पर वंदे मातरम को उकेरा गया है। यह मंदिर देश की आजादी के लिए बनाया गया था।

भारत माता की प्रतिमा में पूरे भारत का प्रतिनिधित्व किया गया है। इसमें पहाड़, धरातल और भारत के समुद्रों को शामिल किया गया है। इसे ही भारत माता की मूर्ति कहा जाता है।

हरिद्वार में भी है भारत माता का मंदिर



हरिद्वार में भी है भारत माता का मंदिर। इस मंदिर का उद्घाटन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1983 में किया था। इस भव्य मंदिर में भारत माता की मूर्ति भी स्थापित की गई है। मंदिर 8 मंजिला है। हर एक मंजिल की अलग-अलग थीम है। एक में स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं की प्रतिमाएं स्थापित की हुई हैं।