30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा पार्षद पूजा पाटीदार ने जीवित रहते पूर्व केंद्रीय मंत्री जेटली को दे दी श्रद्धांजलि और फिर…

अतिउत्हासी भाजपा पार्षद का कारनामा : अफवाहों की जांच किए बिना जल्दबाजी में दी रिएक्शन,  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 11 Aug 2019, 3:28 PM IST

indore

भाजपा पार्षद पूजा पाटीदार ने जीवित रहते पूर्व केंद्रीय मंत्री जेटली को दे दी श्रद्धांजलि और फिर...

इंदौर. तबियत खराब होने की वजह से पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर कल उनके बारे में अफवाह चली, जिसके बाद इंदौर की अतिउत्साही महिला पार्षद ने उन्हें श्रदांजलि तक दे डाली।

must read : छेड़छाड़ की शिकायत की तो सरेराह पकड़ा हाथ, फिर फाड़ दिए युवती के कपड़े

पूर्व वित्त मंत्री जेटली को घबराहट और बेचैनी की शिकायत के बाद शुक्रवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती करवाया गया है। वे एम्स के कार्डियो न्यूरो सेंटर में हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनका इलाज कर रही है। उनसे मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू सहित कई दिग्गज नेता उनसे मिलने पहुंच रहे हैंै।

must read : मायके गई पत्नी, लोगों ने वाट्सएप पर फैला दी प्रेमी संग भागने की अफवाह, अब सब जाएंगे जेल

इस बीच सोशल मीडिया पर उनको लेकर अफवाहें भी चल रही हैं। कल चली ऐसी ही एक फेक न्यूज को देख-सुनकर वार्ड 29 की भाजपा पार्षद पूजा पाटीदार ने बिना जांच पड़ताल किए तुरंत फेसबूक पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रेषित कर दी। पाटीदार ने जेटली के पोस्टर पर अपना फोटो चस्पा करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि हेडिंग देते हुए लिखा कि, पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटलीजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

must read : मायके गई पत्नी, लोगों ने वाट्सएप पर फैला दी प्रेमी संग भागने की अफवाह, अब सब जाएंगे जेल

गलती बताते ही हटा ली पोस्ट

जैसे ही उनकी पोस्ट फेसबुक पर आई और कुछ नेताओं की निगाह पड़ी तो राऊ मंडल अध्यक्ष नारायण पटेल ने टिप्पणी करते हुए कहा कि एक जिम्मेदार पद पर रहने के बावजूद आप झूठी खबर कैसे डाल सकती हैं, पूजा दीदी। पटेल की पोस्ट पढ़ते ही पाटीदार ने तुरंत अपने फेसबुक एकाउंट से यह पोस्ट डिलीट कर दी।