12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Politics : भाजपा सांसद का मोदी-शाह से ‘पंगा’, इंदिरा-नेहरू को पहनाई माला

संघ सहित पार्टी नेताओं को खटक रहा सांसद का यह कदम राजनीतिक गलियारों में पैदा हुई हलचल, अंदरखानों में विरोध
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 25 Sep 2019, 3:43 PM IST

Politics : भाजपा सांसद का मोदी-शाह से ‘पंगा’, इंदिरा-नेहरू को पहनाई माला

Politics : भाजपा सांसद का मोदी-शाह से ‘पंगा’, इंदिरा-नेहरू को पहनाई माला

इंदौर. भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और पं. जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के कई बड़े नेता समय-समय पर नेहरू और गांधी परिवार पर हमले बोलते आए हैं। उनकी नीतियों के विरोध में बयान भी दिए गए हैं। ऐसे में शंकर लालवानी का यह कदम संघ सहित पार्टी के नेताओं को खटक रहा है। चर्चा यह है कि अंदरखानों में शंकर का विरोध भी शुरू हो गया है क्योंकि शंकर सीधे मोदी और शाह से पंगा ले रहे हैं।

यह है पूरा मामला

इंदौर से लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले भाजपा सांसद शंकर लालवानी ने बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू और माधवराव सिंधिया की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। लालवानी का कहना है कि राजनीति से उठकर ये आयोजन किया है। मैं चाहता हूं कि देश के लिए जिन लोगों ने कुछ किया है, उन्हें याद किया जाना चाहिए। हालांकि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान शंकर लालवानी ने नेहरू और गांधी परिवार पर तीखे हमले किए थे।

मोदी और शाह ने कई बार इंदिरा-नेहरू पर बोले हैं हमले