14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking : इंदौर से रतलाम जा रही बस ब्रिज से गिरी, महिला की मौत

इंदौर-रतलाम फोरलेन पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया।

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Jul 19, 2018

bus

Breaking : इंदौर से रतलाम जा रही बस ब्रिज से गिरी, महिला की मौत

इंदौर. इंदौर-रतलाम फोरलेन पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस ओवरब्रिज से १५ फीट नीचे गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 20 यात्री घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर से गुरुवार सुबह एक यात्री बस करीब 40 यात्रियों को लेकर मंदसौर-जावरा के रास्ते रतलाम जा रही थी। मंदसौर से करीब 20 किलोमीटर आगे कचनारा और दलौदा फोरलेन पर स्थित ओवरब्रिज पर बस करीब १०० की स्पीड में दौड़ रही थी। ड्राइवर ने अचानक संतुलन खो दिया और बस बस रैलिंग को तोड़ते हुए करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। खेत गीला होने से बस जमीन में धंस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यात्री जान बचाने के लिए भागने लगे। घायलों का इलाज मंदसौर जिला अस्पताल में चल रहा है। इस दौरान फोरलेन से गुजर रहे लोगों ने तत्काल डायल-100 को सूचना दी और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से कांच तोडक़र बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस ड्राइवर पर लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

एक दिन पहले भी हुआ हादसा

गौरतलब है कि बुधवार को भी इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर एक तेज रफ्तार बस हादसे का शिकार हो गई थी। बस और ट्रक में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस में सवार 40 यात्री घायल हो गए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया गया है। बताते हैं कि बस लेट होने की वजह से ड्राइवर ने गति तेज कर ली थी। पीछे बैठी सवारी उसे स्पीड कम करने के लिए बोलती रही, लेकिन वह नहीं माना। आखिरकार बस सामने से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी।