23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / पति के नौकरी पर जाते ही, पहुंचा घर, महिला का गला घोंटने के बाद खुदने भी लगा ली फांसी

पति के नौकरी पर जाते ही, पहुंचा घर, महिला का गला घोंटने के बाद खुदने भी लगा ली फांसी

बंद कमरे में हुआ था विवाद : पति के नौकरी पर चले जाने के बाद मिलने आया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 21 Jun 2019, 2:59 PM IST

indore

पति के नौकरी पर जाते ही, पहुंचा घर, महिला का गला घोंटने के बाद खुदने भी लगा ली फांसी

इंदौर. एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर में महिला व युवक की मौत में पुलिस को मिली शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला मित्र को गला घोंटकर मारने के बाद युवक ने फांसी लगाई। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। घटना के पहले दोनों में काफी विवाद भी हुआ था। पुलिस को पता चला है, महिला के पति को उसके मित्र से दोस्ती की जानकारी लगी थी।

टीआई अशोक पाटीदार के मुताबिक तरुण (30) पिता सपन कुमार चौधरी निवासी बंगाली चौराहा का शव बुधवार रात नगीन नगर में उसकी दोस्त वर्षा (20) पति मंगलसिंह राजपूत के घर से बरामद किया था। परिवार कमरे का दरवाजा तोडक़र फर्श पर घायल पड़ी वर्षा को चोइथराम हॉस्पिटल ले गया था। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। दोनों की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में वर्षा की गला घोंटकर हत्या करना सामने आया है। आशंका है, तरुण ने उसका गला घोंटने के बाद फांसी लगाई। मेडिकल सूत्रों के मुताबिक भी वर्षा की मौत गला घोंटने से हुई।

ढाई साल पहले मिले, पति ने किया था विवाद

टीआई पाटीदार ने बताया, वर्षा की तरुण से दोस्ती की जानकारी पति मंगलसिंह को लगी थी। बुधवार दोपहर इसे लेकर वर्षा व पति में विवाद हुआ था। दोपहर ढाई बजे पति देवास नाका स्थित कंपनी में नौकरी पर पहुंचा। वहीं तरुण के परिजन से पता चला है, वह दोपहर ढाई बजे घर से निकला था। संदेह है, वर्षा के पति से विवाद की सूचना पर वह उससे मिलने पहुंचा होगा। दोनों में बंद कमरे में देर तक विवाद हुआ। इसकी पुष्टि आसपास के रहवासियों ने की है। पता चला है, वर्षा व तरुण ढाई वर्ष पूर्व कालानी नगर स्थित एक दुकान पर साथ नौकरी करते थे। यहीं दोनों में बातचीत शुरू हुई। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों के जब्त मोबाइल को तकनीकी जांच में शामिल किया है। पैटर्न लॉक की वजह से मोबाइल खुल नहीं सके।