इंदौर. कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह शनिवार को इंदौर आए। निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही उन्होंने कांग्रेसियों से मुलाकात की। वे राजगढ़ महाराज की अंतिम यात्रा में शामिल होने के बाद 12.30 बजे रेसीडेंसी कोठी पहुंचे। दोपहर 2.30 बजे तक कांग्रेसियों से मेल-मुलाकात करने के साथ संगठन के मु²ों पर चर्चा की। दोपहर 3 बजे अपने समर्थक कमलेश खंडेलवाल के महेश नगर स्थित घर पर पहुंचकर व्यापारिक संगठन, वैश्य समाज के प्रतिनिधि, खेलकूद संगठन, अशासकीय शिक्षक संघ, मूक-बधिर संगठन और संस्था सृजन के प्रमुख लोगों सहित 15 से अधिक संगठनों के सदस्यों से चर्चा की। उन्होंने जीएसआईटीएस कॉलेज के गोल्डन गेट का उद्घाटन किया।