
परीक्षा सेंटर्स पर बच्चों ने इस तरह किया कोविड प्रोटोकॉल का पालन,परीक्षा सेंटर्स पर बच्चों ने इस तरह किया कोविड प्रोटोकॉल का पालन,परीक्षा सेंटर्स पर बच्चों ने इस तरह किया कोविड प्रोटोकॉल का पालन
इंदौर. कोविड-19 के चलते दो साल बच्चों ने सेंटर पर पहुंचकर परीक्षा दी। मंगलवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की 12वीं बोर्ड यानि टर्म-२ का पहला पेपर एंटरप्रेन्योरशिप विषय का दिया। अगले ही दिन यानि 27 अप्रैल को दसवीं टर्म 2 का इंग्लिश का पेपर हुआ। दोनों ही पेपर काफी आसान रहें। सभी बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा सेंटर पर पहुंचे। किसी के चेहरे पर ऑफलाइन एक्जाम की खुशी नजर आई तो कोई मायूस भी नजर आया। टीचर्स और बच्चों के मुताबिक पेपर काफी आसान रहा।
दो साल तक ऑनलाइन पढ़ाई के चलते लिखने की प्रैक्ट्सि न होने के बावजूद बच्चों ने काफी अच्छा पेपर दिया। 12वीं के पहले प्रश्नपत्र में 26 प्रश्न डायरेक्ट पूछे गए थे और 2 प्रश्न वेल्युएशन बेस्ड थे हालांकि प्रश्न क्रमांक 10 थोड़ा सा ट्रिकी रहा। वहीं दसवीं का इंग्लिश का पेपर भी काफी आसान रहा।
सभी सेंटर्स पर बच्चों के लिए सेनेटाइजर रखा गया
श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर स्कूल की एंटरप्रेन्योरशिप की टीचर पिंकी वर्मा ने बताया पेपर दो घंटे का था, जिसमें कुल १५ प्रश्न पूछे गए थे। ३५ नंबर के पेपर को बच्चों ने काफी अच्छे से हल किया। इस दौरान सभी बच्चों ने और बल्कि सेंटर्स पर भी कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन भी किया गया। सभी सेंटर्स पर बच्चों के लिए सेनेटाइजर रखा गया था इसके अलावा बच्चे भी अपने साथ ट्रांसपरेंट सेनेटाइजर की बॉटल लेकर सेंटर्स पर पहुंचे।
इन बातों का भी रखें ध्यान
-परीक्षा का समय सुबह १० बजे से है लेकिन सभी ९.३० बजे सेंटर पर पहुंच जाएं।
-किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लेकर न जाएं।
-पानी पीते रहें और मास्क जरूर पहनकर जाएं।
-पानी और सेनेटाइजर की बोटल ट्रांसपरेंट लेकर जाएं।
-प्रश्नों के जवाब लिखना शुरू करने से पहले प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका में लिखे सभी निर्देश अच्छी तरह पढ़ लें।
-उत्तरपुस्तिका में रोल नंबर और बाकि की डिटेल्स साफ-साफ हैंड राइटिंग में ध्यान से लिखें।
-सिक्वेंस में दें प्रश्नों के जवाब, ताकि चेकिंग में भी न आएं परेशानी।
-एक्स्ट्रा शीट्स पर रोल नंबर लिखना न भूलें।
-डिजिटल रिस्ट वॉच पहनकर न जाएं। एनालॉग वॉच पहन सकते है।
-परीक्षा में इस्तेमाल किए जाने वाले पेन, पेंसिल, स्केल व जरूरी सामान ट्रांसपरेंट पाउच में ही लेकर जाएं।
Updated on:
27 Apr 2022, 9:39 PM IST
Published on:
27 Apr 2022, 9:34 PM IST
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.