18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से इंदौर से चलने वाली 23 से ज्यादा ट्रेनों का बदलेगा समय

रेलवे समय सारिणी में परिवर्तन

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Amit Mandloi

Aug 15, 2018

train

आज से इंदौर से चलने वाली 23 से ज्यादा ट्रेनों का बदलेगा समय

इंदौर. 15 अगस्त से इंदौर स्टेशन से चलने वाली ट्रेनों का टाइम टेबल बुधवार से बदल जाएगा। नए टाइम टेबल के अनुसार रतलाम रेल मंडल से आने-जाने वाली कुल ७६ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसमें भी 53 ट्रेनों के ठहराव समय को 5 से 25 मिनट तक कम-ज्यादा किया है। मंडल की 23 ट्रेनों के समय में 5 से 40 मिनट का परिवर्तन किया है। इनमें 15 ट्रेन वर्तमान से 5 से 10 मिनट पहले चलेगी, 8 वर्तमान समय से 5 से 40 मिनट देरी से चलेगी।

ट्रेन संख्या नाम ट्रेन का पुराना समय नया समय
11702 इंदौर-जबलपुर एक्सप्रेस सुबह 4.10 सुबह 4.05
59379 इंदौर-मक्सी पैसेंजर सुबह 5.20 सुबह 5.05
19307 इंदौर-चंडीगढ़ सुबह 5.35 सुबह 5.30
19323 इंदौर-भोपाल सुबह 6.45 सुबह 6.40
59388 इंदौर-नागदा पैसेंजर सुबह 8.05 सुबह 8.00
19313 इंदौर-राजेंद्रनगर पटना दोपहर 2.00 दोपहर 1.55
19321 इंदौर-राजेंद्रनगर पटना एक्स. दोपहर 2.00 दोपहर 1.55
19305 इंदौर-गोवाहाटी एक्सप्रेस दोपहर 2.00 दोपहर दोपहर 1.55
19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस शाम 4.00 शाम 3.55
19362 इंदौर-मुंबई अवंतिका शाम 4.20 शाम 4.15
14319 इंदौर-बरेली शाम 4.50 शाम 4.45
19301 इंदौर-यशवंतपुर रात 9.05 रात 9.00
19332 इंदौर-कोच्चिवैली रात 9.05 रात 9.00
19310 इंदौर-गांधीनगर रात 10.45 रात 10.40
79309 आंबेडकरनगर-रतलाम डेमू रात 11.10 रात 11.00

ये ट्रेनें चलेगी तय समय के बाद

19317 इंदौर-पुरी दोपहर 12.40 1.20

अब लेट आएगी ये ट्रेनें

19326 अमृतसर-इंदौर रात 2.30 रात 2.35
19302 यशवंतपुर-इंदौर शाम 5.15 रात 5.40
14318 देहरादून-इंदौर शाम 6.40 6.50
59387 नागदा-इंदौर पैसेंजर शाम 7.30 7.35

रतलाम से लेट चलेगी डेमू

79303 रतलाम-इंदौर डेमू सुबह 9.45 अब 9.55
20 मिनट तक पहले आएगी-जाएगी ये ट्रेनें
11125 इंदौर-ग्वालियर शाम 7.40-8.05 7.35-8.00
11704 महू-रीवा एक्सप्रेस रात 8.55-9.05 8.50-9.00

दिल्ली से कई ट्रेनें अब देरी से रवाना होंगी

रात 9.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला से देहरादून के लिए रवाना होने वाली मसूरी एक्सप्रेस रात 10.25 बजे चलेगी। अपराह्न 3.30 बजे चलने वाली अजमेर जनशताब्दी एक्सप्रेस शाम 4.20 बजे चलेगी। वहीं, दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलने वाली इंदौर इंटरसिटी रात 9.10 की जगह रात दस बजे रवाना होगी। इसी तरह से कई और ट्रेनों के समय बदल जाएंगे।

राजधानी एक्सप्रेस के बदल जाएंगे नंबर

नई दिल्ली से चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस के नंबर बदलने का फैसला भी किया गया है। सप्ताह में दो दिन चलने वाली डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12435/12436) का नंबर 21 अक्टूबर से बदलकर 20505/20506 हो जाएगा। वहीं, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (12235/12236) का नंबर 18 अक्टूबर से 20503/20504 हो जाएगा।