30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- अपने घर के लिए गरीबों को पट्टा देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने पथ विक्रेताओं का किया सम्मान।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 3 Sep 2022, 1:44 AM IST

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- अपने घर के लिए गरीबों को पट्टा देगी सरकार

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा- अपने घर के लिए गरीबों को पट्टा देगी सरकार

इंदौर. प्रधानमंत्री स्वनिधि प्रोग्राम के तहत मुख्यमंत्री ने पथ विक्रेताओं का सम्मान और उनसे संवाद किया। रीजनल पार्क के सामने आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को घर के लिए पट्टा देने जा रही है। जो गरीब वर्षों से जहां रह रहा है, उसे उसी जगह पट्टा दिया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के स्थान की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। गांव में जमीन की जरूरत पड़ेगी तो सरकारी जमीनों पर प्लॉट काटकर पट्टा दिया जाएगा। इसके लिए कानून में बदलाव करेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत हितग्राहियों की बेटियों के पाद पूजन से हुई। मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों पर फूल बरसाए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हितग्राहियों की बेटियों की रही। मुख्यमंत्री ने कुछ हितग्राहियों को मंच पर बुलाकर संवाद किया। हवा बंगला पर फूलों की दुकान का संचालन करने वाले सदाशिव बाबूल ने कहा कि लॉकडाउन में काम ठप हो गया था। बैंक से 10 हजार का ऋण लेकर पूजा-पाठ की सामग्री का काम शुरू किया। यह ऋण चुकाकर अब 20 हजार का कर्ज लिया है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि इस ऋण का कितना ब्याज भर रहे हो। इस पर बाबूलाल ने जवाब दिया कि बैंक वालों ने कहा कि ब्याज सरकार भर रही है। मुख्यमंत्री बोले, मेधावी विद्यार्थी योजना के तहत संबल कार्डधारकों के बच्चों की फीस मम्मी-पापा नहीं, मामा भरवाएगा। सोमनाथ चाल की निवासी तारा सोलंकी की किराना दुकान है। उन्होंने बताया, मैंने आधार और समग्र आइडी से जोन पर पंजीयन कराया और 10 हजार का लोन मिल गया। इसे चुकाया तो अब 20 हजार कर्ज मिला। बिना ब्याज के लोन से सहारा मिला। साड़ी और सिलाई का काम करने वाली रिंकू कौशल, अनिता पति विजय राठौड़, पान दुकान चलाने वाले भैया लाल, कटलरी दुकान चलाने वाली माया और दाल-पकवान की रेहड़ी लगाने वाले राजकुमार शर्मा से भी मुख्यमंत्री ने चर्चा की।

94 हजार को मिला लाभ

शिवराज ने कहा, हमारे लिए गरीब भाई-बहन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। आप लोग अगर फल-सब्जी न बेचें तो लोगों को ये मिल नहीं सकेंगे। अब तक इंदौर के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के 94 हजार लोगों को पथ विक्रेता योजना का लाभ मिल चुका है। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन से सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाए जाएंगे।