3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरल नदी में फिर बड़ा हादसा- डूबने से युवक की गई जान

इंदौर के खजराना से पहुंचे थे तीन दोस्त  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

nidhi awasthi

•

Updated: 16 Jul 2018, 12:22 PM IST

choral river accident

चोरल नदी में फिर बड़ा हादसा- फिर एक युवक की गई जान

चोरल/इंदौर. चोरल नदी में रविवार शाम एक युवक बह गया, जिसकी तलाश में सिमरोल पुलिस जुटी, लेकिन रात तक शव नहीं मिला। जानकारी अनुसार, खजराना निवासी रमीज पिता रशीद (२४), अपने दो दोस्त समीर और रेहान के साथ बाइक पर चोरल पहुंचे। यहां जंगल में रोशिया बाबा की दरगाह के पास पहुंचे। यहां शाम करीब पांच बजे नहाने के दौरान रमीज डूबा और नदी में तेज बहाव होने से बह गया। सूचना मिलने पर सिमरोल पुलिस मौके पर पहुंची। देर तक युवक के शव की ढूंढने के प्रयास किए, लेकिन नहीं मिला। अंधेरे के कारण प्रयास रोकना पड़े। पुलिस के अनुसार, अब सोमवार सुबह तलाश शुरू की जाएगी।

इससे पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। चोरल में आए दिन डूबने की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हो रही है वहां गांव वालो व प्रशासन की लाख समझाइश के बावजूद लोगो का हुजूम नदी के खतरनाक गहरे तलो पर चले जाते है. जिससे ऐसे हादसे हो जाते है। ३ साल पहले भी चोरल के पास घूमने गए इंदौर निवासी दो युवकों की रविवार शाम 4 बजे नदी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शवों को बाहर निकाला गया था। पुलिस के अनुसार दरगाह पर जाने से पहले चोरल घाटी में उनकी गाड़ी गिर गई थी, फिर भी वे दरगाह पर पहुंच गए। जियारत के बाद चोरल नदी में नहाने चले गए।

8 की जा चुकी है जान
जानकारी के अनुसार पिछले 4 साल पहले भी चोरल नदी में डूबने से करीब 8 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन ने यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। नदी के पास संकेतक भी नहीं लगाए गए हैं। इससे लोगों को जानकारी न होने के कारण नदी में नहाने के लिए चले जाते हैं और हादसे के शिकार हो जाते हैं।

2017 में बड़वाह के पास चोरल में पिकनिक मनाने गए इंदौर के तीन लोगो की डूबने से मौत हो गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर से सात युवक चोरल नदी पर रविवार को पिकनिक मनाने गए थे. तथा इसी दौरान जब एक युवक नदी में नहाने के दौरान उतरा तो पैर फिसलने से वह नदी में डूब गया तभी उसे डूबता देख उसके दो दोस्त भी उसे बचाने के लिए चोरल नदी में कूद गए व इस दौरान कूदे दो साथी भी नदी में बह गए।

बड़ी खबरें

View All

इंदौर

मध्य प्रदेश न्यूज़