1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन में चली सर्द हवा, एक-दो दिन में बूंदाबांदी के आसार

प्रति चक्रवाती सिस्टम से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला

less than 1 minute read
Google source verification
दिन में चली सर्द हवा, एक-दो दिन में बूंदाबांदी के आसार

दिन में चली सर्द हवा, एक-दो दिन में बूंदाबांदी के आसार

इंदौर. बंगाल की खाड़ी में उठे प्रति चक्रवाती सिस्टम के कारण फरवरी के अंतिम सप्ताह में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। सोमवार को तेज हवा के साथ बादल छाए। एक से दो दिन में इंदौर जिले में बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

रविवार रात लगभग 11 बजे चक्रवाती सिस्टम का असर नजर आया और 23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। बादल छाने से रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को दिन का तापमान 28.4 व 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। एक दिन पहले 27.9 डिग्री व 12 डिग्री दर्ज किया गया था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.5 डिग्री व रात के तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़त दर्ज हुई है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ने बताया कि उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। आने वाले दिनों में उसका असर भी नजर आएगा। इसके साथ बंगाल की खाड़ी से मध्य प्रदेश तक टर्फ लाइन बन रही है। प्रति चक्रवाती सिस्टम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ मावठे के आसार हैं। दो से तीन दिन तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी। गौरतलब है कि फरवरी में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। कुछ दिन पहले तापमान में बढ़ोतरी के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। सर्द हवा के कारण दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है।

Story Loader