10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असुद्दीन ओवैसी के खिलाफ इंदौर कोर्ट में दायर हुआ परिवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

अयोध्या फैसले के बाद दिया था विवादास्पद बयान परिवाद में की गई है कड़ी कार्रवाई की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 12 Nov 2019, 1:33 PM IST

असुद्दीन ओवैसी के खिलाफ इंदौर कोर्ट में दायर हुआ परिवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

असुद्दीन ओवैसी के खिलाफ इंदौर कोर्ट में दायर हुआ परिवाद, जानिए क्या है पूरा मामला

इंदौर. अयोध्या मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विवादास्पद बयान देने वाले हैदराबाद के सांसद असुद्दीन ओवैसी के खिलाफ इंदौर के एडवोकेट ने सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका प्रेषित की है। इससमें ओवैसी द्वारा की गई टिप्पणी को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और सांप्रदायिक सौहाद्र्र बिगाडऩे वाला बताते हुए ओवैसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पत्र याचिका भेजने वाले एडवोकेट सुनील वर्मा ने इंदौर की जिला अदालत में भी परिवाद दायर किया है।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट द्वारा विवादित जमीन को रामलला जन्मस्थान मानने के साथ कोर्ट ने मुस्लिम समाज को अयोध्या में वैकल्पिक स्थान के बतौर 5 एकड़ जमीन दिए जाने का निर्णय सुनाया था। इस पर ओवैसी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मुस्लिम समाज इतना गिरा हुआ नहीं है कि खैरात में पांच एकड़ जमीन लेगा।

बढ़ सकती हैं सरकारी तंत्र की मुश्किलें

एडवोकेट सुनील वर्मा ने इंदौर की जिला अदालत में भी परिवाद दायर करते हुए सांप्रदायिक द्वेष फैलाने की धाराओं में मामला दर्ज करने की गुहार लगाई गई है। परिवादी का कहना है कि ओवैसी के भडक़ाऊ भाषण से देश का सांप्रदायिक सौहाद्र्र बिगड़ सकता था और एकता व अखंडता बरकरार रखने की कोशिश करने वाले सरकारी तंत्र की मुश्किलें बढ़ सकती थी। ओवैसी के खिलाफ धारा 153 ए, 295 ए, 298 ए भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग न्यायालय से की गई है। जिला न्यायालय ने इस मामले में 20 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंपने के आदेश स्थानीय पुलिस को दिए हैं।