5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसियों के खिलाफ FIR पर भड़की कांग्रेस, बड़े स्तर पर शुरु हुआ सड़कों पर विरोध

कांग्रेसियों ने हात में तिरंगा लेकर इंदौर के गांधी भवन से पैदल मार्च करते हुए इंदौर के हृदय स्थल राजबाला पहुंचकर शिवराज सिंह 50 फीसदी वाली सरकार है के पोस्टर राजवाड़े के पास स्थित एक दीवार पर चस्पा किए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 13 Aug 2023, 8:19 PM IST

Indore congress protest

प्रियंका गांधी समेत कांग्रेसियों के खिलाफ FIR पर भड़की कांग्रेस, बड़े स्तर पर शुरु हुआ सड़कों पर विरोध

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेतां पर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में भाजपा द्वारा दर्ज कराई जा रही एफआईआर के मामले में कांग्रेसी भड़क उटे हैं। इसी के चलते मध्य प्रदेश के आर्थिक शहर इंदौर में पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। कांग्रेसियों ने हात में तिरंगा लेकर इंदौर के गांधी भवन से पैदल मार्च करते हुए इंदौर के हृदय स्थल राजबाला पहुंचकर शिवराज सिंह 50 फीसदी वाली सरकार है के पोस्टर राजवाड़े के पास स्थित एक दीवार पर चस्पा किए।

ट्विटर हैंडल पर जारी पत्र के बाद सियासत गर्माने और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कमलनाथ, अरुण यादव समेत एक अन्य कांग्रेस नेता के खिलाफ प्रदेशभर में दर्ज हो रही एफआईआर के विरोध में रविवार को इंदौर में विधायक जीतू पटवारी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह सरकार का विरोध किया और कांग्रेस कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए इंदौर के राजबाड़ा पहुंचकर राजवाड़े पर शिवराज सिंह चौहान वाले पोस्टर चस्पा किए। गांधी भवन से निकले कांग्रेसी जब सड़क पर चल रहे थे तो सैकड़ो वाहन चालक परेशान होते नजर आए। कांग्रेसी अपनी धुन में राजबाड़ा की ओर जाते रहे।

यह भी पढ़ें- FIR के बाद बोले कांग्रेस नेता अरुण यादव- 'पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे 50 फीसदी कमीशनखोरों से'


जीतू पटवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक जीतू पटवारी ने इसे सरकार का विरोध बताया। उन्होंने ये भी कहा कि, इस तरह के पोस्टर अभियान स्वरूप पूरे शहर में लगाए जाएंगे। यही नहीं, विधायक जीतू पटवारी ने 50 फीसदी घोटाले को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह पर भी छींटाकशी की। पटवारी ने कहा कि, कमला सरकार की डेढ़ साल में हुई ट्रांसफर पोस्टिंग और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बचे हुए 3 सालों में हुई ट्रांसफर पोस्टिंग की जांच आप कराएं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।