10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव का शंखनाद : टिकट के लिए कांग्रेसी दावेदार दिल्ली तक ऐसे जमा रहे मैनेजमेंट

कोई बूथ मैनेजमेंट में लगा, तो कोई जनता में पैठ जमा रहा, शुरू हुई भोपाल से दिल्ली तक दौड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 8 Oct 2018, 1:48 PM IST

congress

चुनाव का शंखनाद : टिकट के लिए कांग्रेसी दावेदार दिल्ली तक ऐसे जमा रहे मैनेजमेंट

इंदौर. विधानसभा चुनाव-२०१८ का शंखनाद हो गया है। इसके साथ ही चुनावी मैदान में उतरने वाले कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। टिकट के इच्छाधारी नेताओं में से कोई बूथ मैनेजमेंट जमा रहा है, तो कोई जनता में पैठ। इसके लिए कांग्रेसी दावेदार गली-गली घूम रहे हैं। टिकट पाने के लिए भोपाल से दिल्ली तक दौड़ लगाना अलग शुरू कर दिया है।

पिछले 15 साल से विपक्ष में बैठकर कांग्रेस वनवास काट रही है। सत्ता सुख से दूर कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी के बड़े से लेकर छोटे नेताओं को जिम्मेदारी देकर मैदान में उतारने की प्लानिंग है। इसके साथ ही कांग्रेस के कमजोर संगठन को भी मजबूत किया जा रहा है, ताकि चुनाव में फायदा मिल सके। इधर, प्रदेश में विधानसभा चुनाव 28 नवंबर को होने की घोषणा होते ही शहरी क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में टिकट के दावेदार नेता गली-गली घूमने लगे हैं ताकि जनता में पैठ बना सकें। इसके साथ ही विधानसभा में आने वाले बूथों के मैनेजमेंट को अलग जमाया जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस में जो नेता चुनाव लड़ता है, उसे ही सारे प्रबंध करना पड़ते हैं।

15 के बाद पहली सूची

चुनाव की घोषणा होते ही कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। कांग्रेसियों की मानें तो 15 अक्टूबर के बाद नामों की पहली सूची जारी हो जाएगी। इसमें वर्तमान विधायक सहित उन नेताओं के नाम रहेंगे, जिनको लेकर ज्यादा विवाद नहीं है। टिकट को लेकर नामों की घोषणा होने के चलते इंदौर शहर विधानसभा सीट एक, दो, तीन, चार और पांच नंबर से लडऩे वाले नेताओं ने भोपाल लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाना शुरू कर दी है। हर विधानसभा में टिकट मांगने वाले नेताओं की कतार लगी हुई है, जिन्होंने अपना हार-जीत का पूरा हिसाब-किताब पार्टी के बड़े नेताओं को बताने के साथ बॉयोडाटा पहले ही भेज दिया है। अब पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाती है, यह तो घोषणा के बाद ही तय होगा। टिकट पाने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस नेता अपने विरोधियों को निपटाने के साथ क्षेत्र में वर्चस्व दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हंै।

एक नंबर में तगड़ी जंग

विधानसभा चुनाव में टिकट पाने को लेकर कांग्रेस नेताओं में जमकर घमासान चल रहा है। नेता कैसे भी करके टिकट पाने की जुगाड़ में लगे हैं। सबसे तगड़ी जंग एक नंबर विधानसभा में है, क्योंकि यहां से संजय शुक्ला, गोलू अग्निहोत्री, कमलेश खंडेलवाल, दीपू यादव और केके यादव टिकट मांग रहे हैं। टिकट तय नहीं होने के बावजूद पिछले कई दिनों से चुनाव लडऩे की तैयारी में लगे संजय शुक्ला ने जहां पूरी विधानसभा के 409 बूथों की वोटर लिस्ट के हर पेज का प्रभारी नियुक्त करने के साथ बैठकें लेना शुरू कर दिया है। वहीं पूरा बूथ मैनेजमेंट जमा दिया है। 11 हजार 456 पेज प्रभारियों को नियुक्त किया गया है, जो कि चुनाव में 30-30 वोटरों को निकालकर वोट डलवाएंगे। एक नंबर में शुक्ला द्वारा की गई तैयारी अन्य विधानसभाओं में कहीं नजर नहीं आ रही है। शुक्ला के अलावा अन्य दावेदारों ने भी मैदान पकडऩे के साथ विधानसभाओं में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। एक नंबर के अलावा अन्य विधानसभाओं में भी कांग्रेस नेता अपने-अपने हिसाब से चुनावी तैयारी करने के साथ टिकट पाने की जुगाड़ में लगे हैं।