29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संकट के इस दौर में कोई दे रहा आर्थिक मदद तो कोई दवाएं

मददगारों के कारवां में जुड़ रहा समाज का हर वर्ग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Ramesh Vaidh

•

Updated: 2 May 2021, 1:29 AM IST

संकट के इस दौर में कोई दे रहा आर्थिक मदद तो कोई दवाएं

गर्मी में पुलिसकर्मियों और जरूरतमदों को शहर के नागरिकों ने एलआइजी चौराहे पर नारियल पानी का वितरण किया।

इंदौर. कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बिगड़े हालातों में कई लोगों को उपचार सहित अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगे इलाज के साथ ही कोरोना कफ्र्यू के चलते रोज कमाने और रोज खाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार, दुकानें, निर्माण कार्य सहित कई व्यवस्थाओं पर ताले लगे हैं।
संकट के इस दौर में ‘पत्रिका’ के महामारी से महामुकाबला अभियान के तहत समाज का हर वर्ग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आ रहा है। कोई संस्था कोरोना के उपचार में जांच के लिए जरूरी सीटी स्कैन की व्यवस्था सस्ती दरों पर कराने में मदद कर रही है, तो कोई आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुफ्त या सस्ती दरों पर दवाएं दिलवा रहा है। किसी ने अस्पतालों के बाहर यहां-वहां घूम रहे परेशान लोगों के खाने-पीने की व्यवस्था कर रहा है, तो कोई गरीबों के राशन के इंतजाम में लगा है। ‘पत्रिका’ के आह्वान पर कई संस्थाएं आगे आई हैं।
50 युवाओं की टीम ने बनाया हेल्पलाइन सेंटर
यादव अहीर सेना से जुड़े 50 युवाओं ने मिलकर कोरोना संक्रमण काल में लोगों की हेल्प करने के लिए एक हेल्पलाइन सेंटर तैयार किया है। इसका एक नंबर जारी किया गया है जिस पर हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता, रेमडेसिविर इंजेक्शन, ऑक्सीजन, प्लाज्मा डोनर, कोरोना टेस्टिंग लैब सहित अन्य जानकारियां दी जा रही है। सेना के राकेश यादव ने बताया, इस हेल्पल लाइन सेंटर पर ब्लड डोनर, प्लाज्मा डोनर की जानकारी भी एकत्र की जा रही है। जरूरतमंद लोगों को लिए ऑक्सीजन सिलेंडर बैंक बनाया गया है।
3500 का सीटी स्कैन 2000 में
कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण के बाद डॉक्टर लंग्स की स्थिति जानने के लिए चेस्ट के सीटी स्कैन की सलाह दे रहे हैं। मरीज की स्थिति जानने के लिए यह बेहद जरूरी है। यह जांच काफी महंगी होती है। 3500 से लेकर 4000 रुपए का खर्च इस जांच में लग रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर लोग को जांच कराने में परेशानी आ रही है। इसे दखेत हुए श्री दत्त माऊली भाविक मंडल ने यह जांच महज 2 हजार रुपए में करवा रहे हैं। संस्था के पुरुषोत्तम कोरान्ने ने बताया हमने मोबाइल नंबर जारी किए हैं, उन पर आवश्यक जानकारी वाट्सऐप करने पर पर्ची जारी कर सरकार द्वारा निर्धारित लेब से 2 हजार रुपए में यह जांच होगी।