इंदौर में सब बंद
पेट्रोल पंप सहित किराना, सब्जी, दूध कोई भी दुकानें नहीं खोली जा सकेगी।
सड़कों पर कोई भी वाहन नहीं चलेगा। दोपहिया, चारपहिया वाहन किसी भी स्थिति में सड़क पर दिखाई नहीं देंगे।
जिन घरों में कोरोना के मरीज़ मिले हैं उनके इर्द-गिर्द रहने वालों को सेंटर में रखा जाएगा।
शहर में मज़दूर वर्ग बेसहारा और बिना छत के नहीं रहेगा। उनके लिए राधा स्वामी डेरे में व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।