बीएड और एमएड के लिए इस साल प्रवेश परीक्षा के बजाय सीधे एडमिशन की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अर्हता परीक्षा के स्कोर के आधार पर कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। इन कोर्स में भी इंदौर के कॉलेज ही पहली पसंद बनते रहे है। बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड, बीएडएमएड, बीए बीएड, बीएससी बीएड और बीएलएड में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन २३ जून तक चलेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने वालों को सरकारी कॉलेज में बने हेल्प सेंटर पर डॉक्यूमेंट वेरिफाय कराना जरूरी है। बीपीएड और एमपीएड के लिए २५ व २६ जून को फिटनेस व प्रोफिसिएंसी टेस्ट भी होगा। मेरिट और आरक्षण के आधार पर पहले राउंड की मेरिट २८ जून को प्रकाशित होगी।