
इंदौर. सोमवार को भारत बंद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में संयोगितागज सीएसपी ज्योति उमठ की ड्यूटी पलासिया इलाके में लगी थी। वह अपनी जीप में सवार थी तभी पलासिया चौराहे के पहले आई बस ने जीप को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में सीएसपी ज्योति के कंधे में गंभीर चोट आई है, जिन्हें इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल भेजा है। बस जब्त कर चालक लोकेश को गिरफ्तार किया गया है।