आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने उनका क्लाइंट डाटा, व्यापारिक डाटा व प्रोडक्ट फार्मूला चोरी कर लिया, जिससे नुकसान हो रहा है। साइबर सेल भोपाल ने मामले में आईटी एक्ट व धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया। निरीक्षक राशिद एहमद ने जांच के बाद कंपनी के ऑफिस से कर्मचारी रवि ठाकुर, पीयूष व अंकित को गिरफ्तार किया। इनके पास से 6 मोबाइल फोन, पेन ड्राइव के साथ ही डाटा चोरी से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए।