5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांवेर में दर्जी समाज का चल समारोह निकला

सांवेर में दर्जी समाज काचल समारोह निकला
less than 1 minute read
Google source verification
darji samaj news

सांवेर में दर्जी समाज का चल समारोह निकला

सांवेर. दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा सांवेर में रविवार को चल समारोह निकाला गया। इनके आराध्य सतगुरु टेकचंदजी महाराज की आगामी पूर्णिमा को आने वाली जयंती के अवसर पर यह आयोजन किया गया था, जिसमें समाज के महिला-पुरुषों के साथ ही नगर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

दर्जी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहनलाल चौहान के मार्गदर्शन और समाज के वरिष्ठ सिद्धनाथ सोलंकी, मदनलाल गोयल, जगदीश चौहान, सुरेश गोयल, नारायण पटेल, नाना काका, तेजकरण नायक, प्रेमनारायण परमार की अगुआई और दामोदर युवा मंडल के संजय चौहान, भगवती मकवाना, सुभाष गोयल, राधेश्याम सोलंकी, संजय नायक, विशाल परमार की सक्रिय भागीदारी में सांवेर नगर में पहली बार दर्जी समाज के चल समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह दर्जी समाज की धर्मशाला से प्रारंभ हुआ। गुरुदेव टेकचंदजी की महाआरती और महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

सांवेर नगर में पहली बार दर्जी समाज के चल समारोह का आयोजन किया गया था।