
राजभोग और लाल घटा बंगला के हुए दर्शन, शाम को चंवरी उत्सव भी,राजभोग और लाल घटा बंगला के हुए दर्शन, शाम को चंवरी उत्सव भी,राजभोग और लाल घटा बंगला के हुए दर्शन, शाम को चंवरी उत्सव भी,राजभोग और लाल घटा बंगला के हुए दर्शन, शाम को चंवरी उत्सव भी,राजभोग और लाल घटा बंगला के हुए दर्शन, शाम को चंवरी उत्सव भी,राजभोग और लाल घटा बंगला के हुए दर्शन, शाम को चंवरी उत्सव भी,राजभोग और लाल घटा बंगला के हुए दर्शन, शाम को चंवरी उत्सव भी,राजभोग और लाल घटा बंगला के हुए दर्शन, शाम को चंवरी उत्सव भी,राजभोग और लाल घटा बंगला के हुए दर्शन, शाम को चंवरी उत्सव भी
इंदौर। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथद्वारा से लगभग 30 वर्षों के बाद इंदौर में श्री ध्वजाजी के आगमन के बाद शनिवार को प्रात: ठाकुरजी व श्री ध्वजाजी के दर्शन सहित विभिन्न उत्सव हुए। इसमें प्रात: में राजभोग के समय लाल घटा बंगले के दर्शन हुए। वहीं शाम को चंवरी उत्सव का आयोजन हुआ। चार दिवसीय श्रीनाथजी की ध्वजाजजी का आरोहण मनोरथ महामहोत्सव कार्यक्रम दस्तूर गार्डन में गोस्वामी दिव्येशकुमार के मार्गदर्शन और सानिध्य में चल रहा है। महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में वैष्णवजन पहुंच रहे हैं। तो बड़ी संख्या में अन्य शहरों से भी वैष्णवजन आए हैं। आयोजन प्रमुख द्वारकादास सराफ , माधव सराफ ने बताया कि महोत्सव में सुबह ठाकुरजी एवं श्रीध्वजाजी के मंगला दर्शन हुए। इसके बाद राजभोग समय में लाल घटा में बंगला के विशेष दर्शन वैष्णवजन ने किए। इस दौरान कीर्तन भी चलता रहा। शाम को विशेष उत्सव में संध्या आरती और शयन समय में विवाह (चंवरी) का आयोजन हुआ। तो श्रीहरि संगीत कला केंद्र द्वारा श्रीकृष्ण लीला पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी गई। चंवरी और श्रीकृष्ण लीला पर आधारित नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में वैष्णवजन उपस्थित हुए। महोत्सव में रविवार को सुबह 8 बजे मंगलाजी दर्शन होंगे। तत्पश्चात राजभोग के समय अम्बर देहो मुरारी और शाम 7 बजे बड़ा मनोरथ होगा। वहीं इसी दिन विशेष उत्सव प्रसंग में सुबह 11 बजे श्री यमुनाजी के 108 पाठ का कार्यक्रम दस्तूर गार्डन में होगा।
Published on:
21 Dec 2019 11:55 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
