20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिग्विजय सिंह बोले – वर्तमान में बेरोजगार, किसान, व्यापारी, हर वर्ग नाराज है, खुश कौन है? सिर्फ मोदी और शाह

शहर में रहकर कई निजी कार्यक्रमों में शामिल होंगे दिग्विजय सिंह

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Reena Sharma

Feb 16, 2020

दिग्विजय सिंह बोले - वर्तमान में बेरोजगार, किसान, व्यापारी, हर वर्ग नाराज है, खुश कौन है? सिर्फ मोदी और शाह

दिग्विजय सिंह बोले - वर्तमान में बेरोजगार, किसान, व्यापारी, हर वर्ग नाराज है, खुश कौन है? सिर्फ मोदी और शाह

इंदौर. इंदौर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रविवार को गुलरेश्वर मंदिर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां दिग्विजय सिंह ने कहा वर्तमान में बेरोजगार नाराज, कॉर्पोरेट नाराज, किसान नाराज, व्यापारी नाराज, खुश कौन है? केवल मोदी और शाह खुश हैं। यहां तक की भाजपा के नेता भी नाराज हैं। बढ़ती महंगाई को लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा एनआरसी, सीएए, एनआरपी जैसे सारे मामले इसलिए ही लाए जा रहे हैं ताकि महंगाई और बिगड़ती अर्थव्यवस्था पर से जनता का ध्यान हटाया जाए। सिंह ने फिर दोहराया कि मैं एनआरपी और एनआरसी के लिए कोई कागज मांगता हैं तो मैं नहीं दूंगा। उन्होंने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया से न तो मैं पहले नाराज था और न ही अभी नाराज हंू।

सरकार में पद की आस में दिग्विजय सिंह के पास पहुंचे कांग्रेसजन
शनिवार को इंदौर आए दिग्विजय सिंह का एयरपोर्ट पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, शहर कार्यकारी अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, शेख अलीम, चिंटू चौकसे, राजेश शर्मा, सुवेग राठी, ठाकुर जितेंद्र सिंह आदि ने स्वागत किया। इंदौर आने के बाद वे धार रवाना हो गए थे यहां पर कांग्रेस नेता बालमकुंद गौतम के बेटे की शादी में शामिल हुए। इसके बाद देवास रवाना हुए। यहां पर दो शादियों और खाटू श्याम की भजन संध्या में शामिल होने के बाद रात 11.30 बजे इंदौर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ अन्नू पटेल और मुजीब कुरैशी साथ में थे, जो कि उन्हें सीएए और एनआरसी के विरोध में बड़वाली चौकी पर चल रहे आंदोलन में ले गए।

बड़वाली चौकी पर जाते समय उनके काफिले को राजबाड़ा पर युवक कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू जोशी ने रोका और स्वागत किया। इसके बाद दिग्विजय सिंह पिंटू को साथ में लेकर गए। बड़वाली चौकी से निकलने के बाद दिग्विजय सिंह रात 1 बजे रेसीडेंसी कोठी पर पहुंचे। रात्रि विश्राम यहीं पर किया। रेसीडेंसी कोठी पर उनसे मिलने के लिए रविवार सुबह कांग्रेसियों की भीड़ लग गई। मेल-मुलाकात के बाद दिग्विजय सिंह रविवार को शहर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे और नेताओं से मुलाकात करेंगे।