
मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कुत्तों के चक्कर में बड़ा बवाल मच गया है, कुत्तों के बचाने के चक्कर में इंसान लड़ पड़े और मामला यहां तक पहुंच गया कि एक व्यक्ति ने अपने घर की गैलरी में पहुंचकर वहीं से दनादन फायरिंग शुरू कर दी, इस फायरिंग से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं।
मामला इंदौर के खजराना क्षेत्र में स्थित कृष्णबाग कॉलोनी का है, यहां गुरुवार रात को राजपाल पिता यदुनाथ सिंह राजावत अपने कुत्तेे को बाहर सडक़ पर घूमा रहा था, उसी दौरान कॉलोनी के अन्य कुत्ते भौंकने लगे और उसी दौरान दो कुत्तों में झगड़ा शुरू हो गया, एक ने दूसरे की गर्दन दबा ली, इस कारण आसपास रहने वाले लोगों में कहासुनी हो गई, मामला बढऩे पर बैंक गार्ड की नौकरी करने वाले राजपाल ने घर में घुसकर अपनी बंदूक निकाली और घर के ऊपर गैलरी से ही फायरिंग शुरू कर दी, जिससे नीचे खड़े विमल पुत्र देवकरण और राहुल पुत्र महेश वर्मा सहित कई लोग घायल हो गए, चूंकि विमल और राहुल को गोली लगी थी, इस कारण उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि राजपाल अपने कुत्ते को घूमाने के लिए निकला था, तभी वहीं रहने वाली एक महिला के कुत्ते ने राजपाल के कुत्ते के गर्दन पकड़ ली थी, ऐसे में कुत्तों के बीच हुए विवाद को दूर करने की कोशिश कर रहे लोगों पर राजपाल के बेटे ने आकर चिल्लाना शुरू कर दिया कि हमारे डॉगी को क्यों मार रहे हो, इस पर विवाद हो गया, कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई, फिर राजपाल अपने घर में घुसा और घर की गैलरी से ही फायरिंग शुरू कर दी, जिससे विमल और राहुल की मौत हो गई, जबकि अन्य 5-6 लोग घायल हुए हैं।
खजराना पुलिस ने इस मामले में राजपाल, उनके बेटे सुधीर और रिश्तेदार शुभम राजावत पर हत्या, मारपीट का केस दर्ज किया है। घटना के बाद राजपाल का परिवार फरार हो गया है, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फायरिंग व लड़ाई झगड़े में राहुल की पत्नी ज्योति, ललित पिता नारायण गोडसे, कमल पिता कड़वा खेड़े, मोहित पिता भीमसिंह गोयल आदि घायल हुए हैं।
Updated on:
18 Aug 2023, 11:01 AM IST
Published on:
18 Aug 2023, 10:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.