17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक मालिनी गौड़, कलेक्टर मनीष सिंह सहित 19 के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच

15 बिल्डिंगों में अवैध निर्माण की हुई थी शिकायत

2 min read
Google source verification

इंदौर

image

jay dwivedi

Jul 24, 2022

विधायक मालिनी गौड़, कलेक्टर मनीष सिंह सहित 19 के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच

विधायक मालिनी गौड़, कलेक्टर मनीष सिंह सहित 19 के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच,विधायक मालिनी गौड़, कलेक्टर मनीष सिंह सहित 19 के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच,विधायक मालिनी गौड़, कलेक्टर मनीष सिंह सहित 19 के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच

इंदौर. विधायक मालिनी गौड़, प्रमुख सचिव पी. नरहरी, संजय दुबे, कलेक्टर मनीष सिंह के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने जांच शुरू कर दी है। इन सभी के साथ 19 लोगों के खिलाफ ईओडब्ल्यू में अवैध निर्माण कराने की शिकायत हुई थी। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
शहर और शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2013 से 2017 तक बनी 15 बिल्डिंगों की शिकायत ईओडब्ल्यू भोपाल से की गई थी। पूर्व पार्षद परमानंद सिसौदिया ने 2018 में इसकी शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि इन बिल्डिंगों को जितनी ऊंचाई तक बनाने की अनुमति दी गई थी, मौके पर उससे कहीं ज्यादा निर्माण कर लिया गया। साथ ही इन अवैध निर्माणों के हिस्सों को बेचकर ही लगभग 300 करोड़ रुपए कमाए गए हैं। अफसरों ने अवैध निर्माण करने वालों का साथ दिया। इन अवैध हिस्सों को हटाने के बजाए नगर निगम और प्रशासन के अफसरों ने इसकी अनदेखी की। ईओडब्ल्यू के उप पुलिस अधीक्षक अनिरूद्ध वाधिया ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

इनके खिलाफ शुरू हुई जांच

इन बिल्डिंगों की हुई शिकायत

माणिकबाग मेनरोड पर खसरा नंबर 1369/1 और 1369/2 के 26,051 वर्गफीट जमीन पर 18 मीटर ऊंचाई तक 33,866 वर्गफीट निर्माण की अनुमति दी गई थी। लेकिन मौके पर 77,000 वर्गफीट का निर्माण कर लिया गया। जो अनुमति से 43,134 वर्ग फीट ज्यादा था। शिकायतों के बाद में भी कार्रवाई नहीं की गई।

मनोरमागंज एबी रोड पर प्लॉट नंबर 9ए और 9बी पर 5,946.52 वर्गमीटर की आवासीय कम व्यावसायिक बिल्डिंग की अनुमति दी गई, लेकिन उससे कहीं ज्यादा निर्माण कर लिया गया।

भंवरकुआं मेनरोड़ पर खसरा नंबर 1619/4 और 1619/5 पर ओमलालजी तर्फे सरला पीणनलाल मंघवानी को जो निर्माण की अनुमति दी गई थी, उससे कहीं ज्यादा निर्माण कर लिया गया है।

स्कीम-71 फूटी कोठी चौराहे से लगे हुए प्लॉट नंबर 1-आरसी पर ओरेंजस स्क्वेयर बिल्डिंग।

स्कीम-97 पार्ट 4 में ओमहाइट्स अपार्टमेंट।

ग्राम बिजलपुर के खसरा नंबर 25/1/2/4 पर बनी एचआरएस बिल्डिंग।

ग्राम राऊ में संस्कृति रॉयल पार्क कॉलोनी में प्लॉट नंबर 10 ए, 13 ए और 14 ए पर बनी बिल्डिंग।

राऊ में खसरा नंबर 266/2/1 पार्ट पर बनी इंद्रप्रस्थ बिल्डिंग और धनगुरु हाइट्स बिल्डिंग।

राऊ में हसनजी नगर के भूखंड नंबर 1 और 2 बनी अलीकेसल बिल्डिंग।

राऊ के खसरा नंबर 553/2 रामरहीम कॉलोनी में पपैय्या ट्री होटल की बिल्डिंग।

राऊ के हसनजी नगर में खसरा नंबर 278/1/2 पर बनी बिल्डिंग।

- अनिरुद्ध वाधीया, उप पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू

- परमानंद सिसौदिया, शिकायतकर्ता