संपर्क करें, इंदौर में मिलेगी कॉल बॉय सेवा
महिलाओं के नाम से शहर के लोगोंं के पास इन दिनों फेसबुक पेज की लिंक आ रही है। महिला के नाम से ही फेसबुक पेज बने हैं और जिसमें पेज बनाने वाली महिला के फोटो भी हैं। एक महिला ने दावा किया है कि उससे इंदौर की महिलाएं व युवतियां संपर्क कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि जो भी महिला व युवती संपर्क करती है तो उसके लिए कॉल बॉय की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। दूसरा पेज भी महिला के नाम से ही बना है। इस पेज में लिखा गया है कि महिलाओं को प्रायवेट सर्विस उपलब्ध कराई जाती है। इंदौर में प्रायवेट सर्विस लेने के लिए फेसबुक पेज से जुडऩे के लिए कहा जा रहा है।