एडिशनल डीसीपी राजेश व्यास के मुताबिक, अभी बैंकों से चार स्तर की जानकारी मांगी है। फार्मेट में बैंक शाखा के अधिकारियों के साथ ही स्थायी व अस्थायी कर्मचारियों की सूची नाम, नंबर व पते के साथ मांगी है। बैंक के खातों की संख्या, प्रतिदिन आने वाले ग्राहकों की संख्या, लॉकर करंसी चेस्ट, सिक्योरिटी गार्ड की संख्या, सिक्योरिटी गार्ड एजेंसी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे में चेकिंग व्यवस्था शुरू की की जानकारी ली जाएगी। सभी बैंक अधिकारियों की मंगलवार को बैठक भी बुलाई गई है।