इधर दूसरी ओर महिला की आत्महत्या मामले में खजराना पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। टीआइ प्रीतम सिंह ठाकुर ने बताया, रजिया खान (32) निवासी हाजी कॉलोनी ने २८ मार्च २०१९ को घर में फांसी लगा ली थी। विवाद के चलते वह पति से अलग रहती थी, बाद में तलाक हो गया। इस दौरान उसकी पहचान जुबेर खान निवासी मेजेस्टिक नगर से हुई। वह पहले से शादीशुदा होने के बाद भी रजिया पर शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। महिला का परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। परिवार ने बयान में बताया कि जुबेर ने शादी के लिए रजिया को काफी परेशान किया। इसी के चलते उसने आत्महत्या की।