3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाइबर फैक्ट्री से फैली आग केमिकल और चॉकलेट फैक्ट्री भी जलकर खाक

एक तरफ फैक्ट्री के चारों से निकलती आग की लपटें तो दूसरी तरफ आसमान में उठता धुआं दूर-दूर तक साफ नजर आ रहा था, इस आग ने ऐसा तांडव मचाया कि उसकी चपेट में आने से आसपास की दो फैक्ट्रियां भी जलकर खाक हो गई.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 11 Feb 2023, 4:36 PM IST

फाइबर फैक्ट्री से फैली आग केमिकल और चॉकलेट फैक्ट्री भी जलकर खाक

फाइबर फैक्ट्री से फैली आग केमिकल और चॉकलेट फैक्ट्री भी जलकर खाक

इंदौर. इंदौर के देवास नाका क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने ऐसा विकाराल रूप धारण किया कि देखने वाले भी दंग रह गए। एक तरफ फैक्ट्री के चारों से निकलती आग की लपटें तो दूसरी तरफ आसमान में उठता धुआं दूर-दूर तक साफ नजर आ रहा था, इस आग ने ऐसा तांडव मचाया कि उसकी चपेट में आने से आसपास की दो फैक्ट्रियां भी जलकर खाक हो गई, हैरानी की बात तो यह है कि करीब 50 से अधिक फायर बिग्रेडों द्वारा आग बुझाने के बाद भी आग को कंट्रोल करने में तीन से चार घंटे का समय लग गया। ऐसे में तीनों फैक्ट्रियां मिलकर करोड़ों रुपए के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन इस संबंध में जांच के बाद ही कुछ कहने को तैयार है।

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में देवास नाका क्षेत्र में स्थित एक फाइबर प्लास्टिक फैक्ट्री में शनिवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग फाइबर फैक्ट्री से शुरू हुई। जिसने कुछ ही देर में आसपास स्थित कैमिकल और चॉकलेट फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते वह भी धूं-धूं कर जलने लगी। इस भीषण आग का नजारा 15-20 किलोमीटर दूर से भी साफ नजर आ रहा था।

एक के बाद एक होने लगे ब्लास्ट

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री के अंदर प्लास्टिक फाइबर के बड़े-बड़े टैंक बनते हैं, फैक्ट्री में केमिकल से संबंधित कोई काम चल रहा था, तभी अचानक आग लग गई, आग लगते ही मजदूरों को तुरंत फैक्ट्री से बाहर कर दिया गया था, खबर लिखे जाने तक किसी मजदूर के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई। आग को बुझाने के लिए इंदौर-देवास सहित आसपास की कई दमकलें एक के बाद एक मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया गया, आग बुझाने में करीब 50 से अधिक फायर बिग्रेड लग गई थी। जिसके बाद भी आग को कंट्रोल करने में घंटो का समय लगा। आग के दौरान लगातार ब्लास्ट की आवाजें आ रही थी, जिसके कारण लोग दहशत में आ गए थे। कोई भी फैक्ट्री के समीप जाने से डर रहा था।


तीनों फैक्ट्रियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान
फैक्ट्रियों में लगी आग को देखकर साफ नजर आ रहा है कि यहां करोड़ोंं रुपए का नुकसान होगा, हालांकि प्रशासन और फैक्ट्री मालिक इस संबंध में फिलहाल कुछ कहने को तैयार नहीं हैं, प्रशासन भी पूरी तरह आंकलन के बाद ही नुकसान के बारे में कुछ कहेगा। फैक्ट्रियों के जलने के दौरान प्रशासन सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी।

70 मजदूर कर रहे थे काम
फाइबर फैक्ट्री में करीब 70 मजदूर काम कर रहे थे, फैक्ट्री में आग लगते ही सभी मजदूरों को फैक्ट्री से बाहर कर लिया गया था, ताकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हो, आग को नियंत्रित करते इससे पहले उसने भीषण रूप धारण कर लिया था। एसडीएम अंशुल खरे ने बताया कि फिलहाल आग पर कंट्रोल किया गया है, लेकिन नुकसान या अन्य बारे में पूरी तरह जांच पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

यह भी पढ़ेः इंदौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस 23 फरवरी तक रहेगी बंद