26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंदिर के पास भीख मांग रहे थे चार बच्चे, चाइल्ड लाइन ने कराया मुक्त

शनिवार सुबह चाइल्ड लाइन के अधिकारियों चार बच्चों को भीख मांगने से मुक्त कराया। इन बच्चों को वहां से लाकर दो को आंगनबाड़ी और दो को सरकारी स्कूल में दाखिला कराया है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Narendra Hazare

Jul 23, 2016

child line

child line

(मौके पर बच्चों से बात करते चाइल्ड लाइन के अधिकारी।)

इंदौर। शनिवार सुबह चाइल्ड लाइन के अधिकारियों चार बच्चों को भीख मांगने से मुक्त कराया। इन बच्चों को वहां से लाकर दो को आंगनबाड़ी और दो को सरकारी स्कूल में दाखिला कराया है।

जानकारी के अनुसार विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सत्यसांई चौराहे के पास बने एक मंदिर के बाहर ये चार बच्चे भीख मांग रहे थे। इनके साथ एक अधेड़ उम्र की महिला थी। जिसके इशारे पर ये बच्चे कार और बाइक वालों के पास जाकर उनसे पैसों की मांग कर रहे थे। चाइल्ड लाइक के सिटी कॉर्डिनेटर ब्रजेश धाकड़ ने बताया कि उनकी टीम सुबह करीब 11 बजे स्पॉट पर पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अपने पास बुलाया और अपने साथ ले गए। बच्चों का एडमिशन कराया गया है। जिसमें 2 नाबालिगों को आंगनबाड़ी और 2 को सरकारी स्कूल भेजा गया।

ये भी पढ़ें

image