7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश मंत्रालय द्वारा चयनित लड़के नहीं आए पसंद, मूक-बधिर युवा सम्मेलन में गीता ने दिया परिचय

विदेश मंत्रालय द्वारा चयनित लड़के नहीं आए पसंद, मूक-बधिर युवा सम्मेलन में गीता ने दिया परिचय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Jun 2018, 3:56 PM IST

deaf and dumb geeta

विदेश मंत्रालय द्वारा चयनित लड़के नहीं आए पसंद, मूक-बधिर युवा सम्मेलन में गीता ने दिया परिचय

इंदौरः लगता है, सुषमा स्वराज द्वारा चुने गए 25 में से 10 लड़के पाकिस्तान से वतन लौटी गीता को रास नहीं आए। इसकी वजह ऐसे समझ में आई कि, रविवार से शुरु हुए दो दिवसीय मूक-बधिर युवाओं के परिचय सम्मेलन गीता भी सामान्य लड़कियों की ही तरह सांकेतिक भाषा में अपना परिचय देते नज़र आईं। इससे पहले विदेश मंत्रालय ने जब गीता के जीवनसाथी बनने लायक दस लड़कों का चयन करके उनमें से किसी एक से गीता द्वारा पसंद किए जाने के बाद शादी करने का बात कही थी, तब गीता ने शादी ना करने की बात की थी। उस समय उनका कहना था कि, वह अपने माता पिता के मिल जाने के बाद ही शादी करने के लिए तैयार होंगी।

15 से की मुलाकात, 2 में दिखाई रुचि

इसके पीछे भी उनकी यह ख्वाहिश थी कि, उनके लिए सबसे बेहतर वर उनके माता-पिता ही ढूंड सकते है। लेकिन रविवार को मूकबधिर युवा सम्मेलन में उन्होंने 15 लोगों से मुलाकात तो की ही, जिनमें से दो लोगों में उनकी रुचि भी दिखाई दी। मतलब यह कि, अगर उनमें से जो भी गीता की बातों को पूरी तौर पर मानेगा, तो गीता उससे शादी कर सकती हैं। हालांकि, गीता द्वारा रुचि दिखाए जाने वाले लड़कों में से दोनो लड़कों का पूरा बायोडाटा विदेशमंत्रालय भेजा जाएगा, जहां से अनुमति मिलने के बाद ही गीता कोई फैसला लेंगी।

परिचय सम्मेलन में हुए 150 जोड़े शामिल

बता दें कि, इस दो दिवसीय सम्मेलन में 150 से ज्यादा लड़के-लड़कियों ने हिस्सा लेकर मंच से सांकेतिक भाषा में अपना परिचय दिया। इनमें से एक देवास का लड़के ने खरगोन की लड़की को पसंद किया, साथ ही दोनो के परिवारों ने एक दूसरे से मुलाकात की और दोनो का रिश्ता तय कर दिया। इनकी शादी आने वाली आठ तारीक को परिचय सम्मेलन कराने वाली समिति द्वारा कराई जाएगी। वहीं, परिचय सम्मेलन में गीता ने जिन दो लड़कों में रुचि दिखाई है उनमें से एक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से हैं और दूसरे गुजरात के सूरत से है। समिति ने बताया कि, दोनो ही युवकों की जानकरी निकालकर उनके परिजन से बात की जाएगी। इसके बाद ही आगे की कोई बात तय हो सकेगी।

गीता ने जताई ऐसे वर की इच्छा

वहीं, दूसरी तरफ गीता ने भी अपने होने वाले वर से जुड़ी इच्छा को ज़ाहिर करते हुए यह स्पष्ट किया कि, उनका दूल्हा पढ़ा लिखा होना चाहिए कम से कम वह ग्रेजुएट तो हो। उन्होंने कहा कि, वह जिससे शादी करेंगी उसका खुद का मकान और गाड़ी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि, उनके होने वाले दूल्हे कि उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए। आखरी इच्छा रखते हुए गीता ने कहा कि, आर्थिक रूप से सक्षम और कही का भी सही पर शहर में रहने वाला होना चाहिए।