23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वो बुलाती हैं मगर जाने का नहीं…! 2 लड़कियों समेत तीन गिरफ्तार

सुनसान इलाके में बुलाकर युवतियां साथियों के साथ मिलकर लोगों को बनाती थीं शिकार..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 6 Apr 2024, 8:38 PM IST

indore.jpg

वो बुलाती है मगर जाने का नहीं..ये लाइन आपने अक्सर सुनी होगी लेकिन ऐसा क्यों कहते हैं इस बात को आप इस मामले से अच्छी तरह से समझ सकते हैं। मामला इंदौर का है जहां पुलिस ने दो युवतियों और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। जबकि इनके दो साथी अभी भी फरार हैं जो लोगों को सुनसान जगह बुलाकर उन्हें डरा धमकाकर उनसे पैसे ऐंठ लेते थे।


पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दो युवतियों के साथ 1 एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवतियां काफी शातिर हैं जो अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग के साथ वारदातों को अंजाम दे रही थीं। युवतियां पहले तो युवाओं या फिर बुजुर्गों को सुनसान जगह पर एंजॉय करने के बहाने बुलाती थीं और फिर वहां पर अपने साथियों के साथ मिलकर उनसे डरा धमकाकर पैसे ऐंठ लेती थीं। बीते दिनों एक किराना कारोबारी को भी इस गैंग ने अपना शिकार बनाया था जिसकी शिकायत कारोबारी ने पुलिस में दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें- जूतों पर नाक रगड़वाई, सिर पर जूते रखवाए..बुजुर्ग और युवक से बेरहमी का वीडियो वायरल


पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले मनीषपुरी के रहने वाले एक किराना कारोबारी ने शिकायत करते हुए बताया था कि एक 20 साल की युवती उन्हें रास्ते में मिली थी और उसने उनसे कहा वो उन्हें पहचानती है और अगर मौज मस्ती करनी है तो संचार नगर के गार्डन के सामने आ जाओ। कारोबारी वहां पहुंचा तो युवती के साथ कुछ युवक-युवतियां और थे जिन्होंने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 10 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए थे। इतना ही नहीं युवतियां उनसे एक लाख रूपए की डिमांड कर रही थीं। किसी तरह कारोबारी उनसे जान छुड़ाकर थाने पहुंचा था और शिकायत दर्ज कराई थी।
यह भी पढ़ें- महिला कर्मचारी ने तहसीलदार का खोल दिया काला चिट्ठा ! ये है पूरा मामला