12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 हजार किमी की यात्रा पर निकले दोनों पैरों से अक्षम थंगराज, ये है उनका मकसद

3 हजार किमी की यात्रा कर इंदौर पहुंचे, हर राज्य में जाएंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 26 Sep 2019, 1:05 PM IST

18 हजार किमी की यात्रा पर निकले दोनों पैरों से अक्षम थंगराज, ये है उनका मकसद

18 हजार किमी की यात्रा पर निकले दोनों पैरों से अक्षम थंगराज, ये है उनका मकसद

इंदौर. आज दुनिया जिस दौर में है, उसमें हमें वैचारिक शक्ति की बहुत जरूरत है। आज ज्ञान का भंडार सिर्फ स्मार्ट फोन पर ही दिखता है। असल जीवन में उसका प्रभाव कम होता जा रहा है। हमें उन लोगों के विचारों को समझने की जरूरत है, जिन्होंने पूरी दुनिया को शक्ति दी, इसलिए मैं स्वामी विवेकानंद के विचारों के प्रचार पर निकला हूं।

must read : कर्क राशि के जातकों का चमकेगा किस्मत का सितारा, लेकिन ये 5 राशियां रहें सतर्क

यह कहना है स्वामी विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के थंगराज का जो विवेकानंद के विचारों के प्रचार के लिए 18 हजार किमी की यात्रा पर निकले हैं। थंगराज दोनों पैरों से अक्षम हैं और वे टू व्हीलर पर यह यात्रा पूरी करेंगे। इस दौरान वे देश के हर राज्य में जाएंगे। थंगराज ने बताया, उन्होंने 11 सितंबर को कन्याकुमारी से यह यात्रा शुरू की और 20 सितंबर 2020 को कन्याकुमारी में ही इसे पूर्ण करेंगे। मैं जिस भी राज्य में जाता हूं, सभी जगह बहुत प्यार मिलता है। मेरा प्रयास है कि आज का युवा स्वामी विवेकानंद के विचारों की ताकत को समझें, क्योंकि आज जो भी परेशानियां हैं उनसे निपटने के लिए वैचारिक शक्ति का मजबूत होना बहुत जरूरी है। थंगराज ने अभी 3 हजार किमी की यात्रा कर ली है।

must read : बड़ी खबर : 7 जनवरी को इंदौर में होगा भारत-श्रीलंका का T-20 मैच

बारिश, पानी के बीच भी नहीं डिगा हौसला

मौसम बदलने की वजह से कई जगह परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन आम लोगों ने हर जगह मदद की। हर जगह अच्छे लोग मौजूद हैं, बस हमें उन तक पहुंचने की जरूरत है। पिछले दिनों हुई मूसलधार बारिश के दौरान भी यात्रा को जारी रखा और लगातार नए लोगों से संवाद करता रहा। स्वामी विवेकानंद ने देश के युवाओं को ताकत बताया था और आज भारत दुनिया में सबसे अधिक युवाओं वाला देश है। यदि हम इन युवाओं की ताकत को सही दिशा दे देंगे तो भारत एक बार फिर सोने की चिडिय़ा बन जाएगा।