9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में ‘Hanuman Ansh’ मूवी को सत्ता-विपक्ष दल के विधायकों ने की टैक्स फ्री करने की मांग

Hanuman Ansh Tax-Free: देशभर में करोड़ों का बिजनस करने वाली 'Hanuman Ansh' मूवी मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हो सकती है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायकों ने सीएम मोहन यादव को इस विषय पर पत्र लिखा है।
2 min read
Google source verification

इंदौर

image

Akash Dewani

Sep 09, 2026

hanuman ansh box office collection bjp congress mla demand tax free

Hanuman Ansh Box Office Collection: एमपी में उठी हनुमान अंश मूवी को टैक्स फ्री करने की मांग (फोटो सोर्स- Imdb website)

Hanuman Ansh Box Office Collection: विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम के धर्म गुरु नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh) हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। मध्य प्रदेश में भी इस मूवी को देखने बड़ी संख्या में लोग मल्टीप्लेक्स और थिएटर में अपने परिवार के साथ जा रहे है। एमपीवासियों को यह मूवी इतनी भा गई है कि अब प्रदेश में इसे टैक्स फ्री करने किया जा सकता है! बता दें कि, मूवी को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन अभी भी राज्य के सिनेमा हॉल भरते हुए नजर आ रहे है।

भाजपा विधायक ने उठाई मांग, सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र

इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 से विधायक गोलू शुक्ला ने फिल्म 'हनुमान अंश' को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री (Hanuman Ansh Tax-Free) करने की मांग की है। इसको लेकर को लेकर शुक्ला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया कि फिल्म में नीम करोली बाबा के जीवन चरित्र व उनके आध्यात्मिक व्यक्तित्व पर आधारित है और आश्रम देश-दुनिया में श्रद्धा एवं आस्था का केंद्र हैं।

विधायक 500 महिलाओं को दिखाएंगे मूवी

नगर भाजपा के उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि विधायक शुक्ला 10 सितंबर को 3 नंबर विधानसभा की 500 से अधिक महिलाओं को फिल्म 'हनुमान अंश' दिखाएंगे। यह पहल सनातन संस्कृति, आध्यात्मिकता और भारतीय धार्मिक परंपराओं के प्रति समाज में जागरुकता एवं श्रद्धा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

ऐसी प्रेरणादायी एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी फिल्मों को प्रोत्साहन देना सनातन संस्कृति को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम होगा। फिल्म को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया जाए ताकि समाज के सभी वर्गों विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवारों के लोग भी इस प्रेरणादायी फिल्म को आसानी से देख सकें।

कांग्रेस विधायक ने भी सीएम को लिखा पत्र

सत्ता पक्ष ही नहीं बल्कि विपक्ष से भी 'Hanuman Ansh' को टैक्स करने की मांग सरकार से कर रहा है। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखाकर कहा कि- 'हनुमान अंश' वर्तमान में जनमानस के आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है। यह फिल्म समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने, युवा पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति से जोड़ने तथा राष्ट्रवाद की भावना को सुदृढ़ करने में अत्यंत मददगार साबित हो रही है। विधायक ने आगे लिखा कि मेरा सीएम से अनुरोध है कि इस गरिमामयी फिल्म 'Hanuman Ansh" को संपूर्ण मध्य प्रदेश राज्य में अविलंब मनोरंजन कर मुक्त (Tax Free) घोषित करने किया जाए।