9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में बिगड़े हालात, लोगों की भीड़ ने एडिशनल डीसीपी को जमीन पर गिराया

ADCP Dishesh Agarwal : पुलिस अधिकारी के साथ धक्कामुक्की, इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हुआ विवाद, आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया
2 min read
Google source verification
इंदौर में लोगों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की की (source: patrika, chatgpt AI)

इंदौर में लोगों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की की (source: patrika, chatgpt AI)

Indore News: इंदौर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हालात बिगड़ गए। लोगों की भीड़ ने पुलिस अधिकारियों को भी घेर लिया। इस दौरान किसी ने एडिशनल डीसीपी को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। लोगों को उग्र होते देख पुलिस ने सख्ती दिखाई। अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया। उन्हें थाने भेज दिया गया है। नगर निगम की साउथ तोड़ा में कार्रवाई के दौरान यह घटना घटी। इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी युवकों से पूछताछ में लगे हैं।

वाद विवाद के बीच भीड़ में से किसी ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के साथ धक्का-मुक्की की

इंदौर के साउथ तोड़ा क्षेत्र में बुधवार सुबह नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई के दौरान जमकर बवाल मच गया। लोगों ने कार्रवाई का जबर्दस्त विरोध किया। गुस्साए लोग पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से भी भिड़ गए। वाद विवाद के बीच भीड़ में से किसी ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के साथ धक्का-मुक्की की। वे जमीन पर गिर गए।

नगर निगम और राजस्व अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौके पर

इंदौर नगर निगम का अमला रावला स्थित श्रीगौड़ विद्या मंदिर से जवाहर मार्ग की ओर जाने वाली सड़क के आसपास का अतिक्रमण हटाने पहुंचा था। यहां नालों के किनारे के कब्जे हटाए जा रहे थे। नगर निगम और राजस्व अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात थे।

5-6 युवकों को हिरासत में लिया

कार्रवाई शुरु होते ही प्रभावितोें ने विरोध करना चालू कर दिया। भीड़ का गुस्सा लगातार बढ़ते गया। अधिकारियों से वाद विवाद पर पुलिस ने लोगों को खदेड़ने की कोेशिश की। इसी दौरान ने भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल को धक्का दे दिया। धक्का लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े। एडिशनल डीसीपी दिशेष अग्रवाल के गिरते ही पुलिसकर्मियों ने कुछ युवकों को पकड़ा। बताया जा रहा है कि 5-6 युवकों को हिरासत में लिया गया है, उन्हें रावजी बाजार थाने भेजा है जहां पूछताछ की जा रही है।

नगर निगम की टीम 100 से ज्यादा कर्मचारियों, 3 पोकलेन और 6 जेसीबी के साथ पहुंची

कार्रवाई के लिए नगर निगम की टीम 100 से ज्यादा कर्मचारियों, 3 पोकलेन और 6 जेसीबी के साथ पहुंची थी। 80 से ज्यादा पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए थे। नगर निगम ने 50 शेड हटाए और 6 मकानों के अवैध हिस्से भी ढहा दिए।