आमतौर पर अप्रैल में गर्मी होने लगती है। रात व दिन का तापमान सामान्य या अधिक रहता है। मौसम वैज्ञानिक डीपी दुबे के अनुसार, अप्रैल में गर्मी का रंग जमने से ऐसी गतिविधियां कम ही होती हैं। इस साल पूर्वी मप्र पर ऊपरी हवा का चक्रवात तथा राजस्थान व गुजरात पर एक सिस्टम सक्रिय है। हवा भी अनिश्चित पैटर्न से चल रही है, जिसका मिला-जुला असर हो रहा है। नमी से तापमान भी प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति 13-14 अप्रैल तक बनी रहेगी।