28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नियों से पिटने के मामले में यहां के पति हैं No. 1

पतियों को पीटने वाली सबसे ज्यादा पत्नियां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रहती हैं, हर रोज यहां औसतन, एक पति अपनी पत्नि से पिटता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 5 May 2018, 10:58 AM IST

beating husband

इंदौरः इस बात पर भी कोई संदेह नही है कि, जब से सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के कानून को लेकर सख्ती बरतनी शुरू की है, तब से कई बार पुरुष भी इस कानून के फैर में फंस जाते है, खासकर पति। वैसे तो पत्नि अत्याचार के मामले तो प्रदेश में आम हो चुके हैं लेकिन, पत्नि द्वारा पति को पीटने वाले मामले भी प्रदेश में इतने है, कि इनकी हकीकत जानकर आप हैरान रह जाएं।

पति पीटने वाली पत्नियों के टॉप शहर

पतियों को पीटने वाली सबसे ज्यादा पत्नियां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में रहती हैं, हर रोज यहां औसतन, एक पति अपनी पत्नि से पिटता है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब डायल-100 की टीम ने बीटिंग हस्बैंड की एक प्रदेश व्यापि सूचि तैयार की। ये सूची जनवरी 2018 से अप्रेल 2018 तक प्रदेश में दर्ज हुई शिकायतों के आधार पर बनाई गई, जिसमें ये सामने आया कि, प्रदेश में इन चार महीनों में 772 पतियों ने अपनी पत्नि के खिलाफ पिटाई का मामला दर्ज कराया। लिस्ट में पहला स्थान इंदौर को मिला, जहां इन चार महीनों में 74 पतियों ने शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दूसरा स्थान मिला राजधानी भोपाल को, यहां भी हर दूसरे दिन एक पति अपनी पत्नि से पिटाई का शिकार होता है। इन चार महीनों के अंतराल में 52 पति अपनी पत्नियों के खिलाफ पिटाई का मामला दर्ज करा चुके हैं।

दिसंबर 2017 तक घरेलू हिंसा का शिकार सिर्फ महिलाओं को माना जाता था

महिलाओं के खिलाफ बने अपराध के सख्त कानून के बाद पहले ये आंकड़े डोमेस्टिक वायलेंस की कैटेगरी में शामिल हुए। कानून के मुताबिक ये माना गया कि, घरेलू हिंसा सिर्फ महिलाओं के साथ ही होती है। लेकिन, पिछले साल दिसंबर 2017 से बीटिंग हस्बैंड इवेंट और बीटिंग वाइफ इवेंट की श्रेणी से अलग किया गया। इसके बाद जनवरी 2018 से इस बात की भी पड़ताल की गई कि, बीटिंग हस्बैंड के आंकड़े क्या हैं ? इसका नतीजा ये सामने आया कि, सिर्फ चार महीनों में प्रदेश में 772 इस तरह के मामले दर्ज हो चुके हैं।