12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HONEYTRAP : आरती ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हरभजन को पकड़ो, हमें क्यों पकड़ रहे हो…देखे वीडियो

मेडिकल कराने एमवाय अस्पताल पहुंची मोनिका ने मीडिया से पहली बार की बात
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 22 Sep 2019, 2:51 PM IST

HONEYTRAP :  आरती ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हरभजन को पकड़ो, हमें क्यों पकड़ रहे हो...देखे वीडियो

HONEYTRAP : आरती ने तोड़ी चुप्पी, बोली- हरभजन को पकड़ो, हमें क्यों पकड़ रहे हो...देखे वीडियो

प्रमोद मिश्रा @ इंदौर. रविवार को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार आरती, मोनिका उर्फ सीमा को मेडिकल के लिए पुलिस एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान मीडियाकर्मी के सवाल पर आरती ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा हमें क्यों पकड़ रहे हो हरभजन को पकड़ो ना...। आरती से जब पूछा गया कि इस मामले में किसका हाथ है तो उसने कहा हरभजन।

आरती और मोनिका का रविवार यानि (22 सितंबर) को रिमांड खत्म हो रहा है। मेडिकल के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। संभावना है कि दोनों को फिर से रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों से हनीट्रैप मामले में पुलिस को कई बिंदुओ पर पूछताछ की ज़रूरत है। मामले में श्वेता जैन, बरखा सोनी और श्वेता को पहले जेल भेजा जा चूका है।

मोनिका का नाम सीमा लिखवाया

इधर हरभजन सिंह ने एफआइआर में मोनिका यादव का नाम सीमा यादव लिखवाया है। पुलिस को जानकारी दी है कि मुझे उसका यही नाम पता है। सौदेबाजी के लिए 10 सितंबर को भोपाल गए आरती और मोनिका ने हरभजन सिंह से सौदेबाजी के लिए उन्हें भोपाल बुलाया था। यह बात 10 सितंबर की है। इसके पहले 4 सितंबर को आरती ने हरभजन के मोबाइल पर हरभजन को वाट्सऐप पर वीडियो क्लिपिंग भेजकर 3 करोड़ रुपए मांगे थे।