इंदौर/भोपाल. हनी ट्रैप मामले में एडीजी संजीव शमी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी ने बुधवार से जांच शुरू कर दी। शमी इंदौर पहुंचे और जांच से जुड़े अफसरों के साथ 4 घंटे बैठक की। एसआईटी प्रमुख शमी ने कहा कि मामला बेहद गंभीर और जटिल है, इसलिए एसआईटी जांच कर रही है। उच्च अधिकारी अगर कम्प्रोमाइज कर रहे हैं तो यह गंभीर बात है। शमी बोले, हनीट्रैप की जांच में जिनके नाम सामने आएंगे, जो अपराध में पाए जाएंगे, उन्हें आरोपी बनाया जाएगा। बैठक में जांच के बिंदु व जिम्मेदारी तय करने के बाद एडीजी शमी भोपाल लौट गए।