12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हनीट्रैप : असली नाम मोनिका, एफबी पर अर्चना, हरभजन से सीमा बनकर की चेटिंग, मोनिका ने कहा- आरती ने भरी थी मेरी फीस

भोपाल के पीपुल्स इंस्टिट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज में बीएससी फस्र्ट इयर में थी मोनिका मोनिका के पिता करते है मजदूरी, परिवार में बहन व बड़ा भाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Reena Sharma

•

Updated: 24 Sep 2019, 11:38 AM IST

हनीट्रैप : असली नाम मोनिका, एफबी पर अर्चना, हरभजन से सीमा बनकर की चेटिंग, मोनिका ने कहा- आरती ने भरी थी मेरी फीस

हनीट्रैप : असली नाम मोनिका, एफबी पर अर्चना, हरभजन से सीमा बनकर की चेटिंग, मोनिका ने कहा- आरती ने भरी थी मेरी फीस

इंदौर. हाई प्रोफाइल हनी टै्रप मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस के मुताबिक इसमें शामिल सभी आरोपी बड़े ही शातिर ढंग से अफसरों और नेताओं को अपने जाल में फांसते थे। इनके पास से कई फर्जी दस्तावेज मिले हैं।

आरोपी मोनिका ने तो फेसबुक पर अर्चना नाम से आइडी बनाया था और हरभजन सिंह से सोशल मीडिया पर सीमा सोनी बनकर चेटिंग करती थी। जांच के लिए उसे भोपाल ले जाया गया है। वहीं आरोपी आरती बार-बार बीमारी का बहाना बना रही है। हालांकि डॉक्टरों के मुताबिक वह पूरी तरह स्वस्थ है। इस बीच देर शाम इंदौर आया श्वेता का पति स्वप्निल जैन भी गायब हो गया। वहीं नगर निगम ने इंजीनियर हरभजन सिंह पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

हनी ट्रैप की आरोपी आरती व श्वेता विजय जैन ने मोनिका यादव के परिजन को घर जाकर भरोसा दिलाया था कि उसका जीवन संवार देंगे। बाद में उसे भोपाल लाकर अपने गिरोह में शामिल कर लिया। मोनिका ने फेसबुक पर अर्चना नाम से आइडी बनाया था और हरभजन सिंह से सोशल मीडिया पर सीमा सोनी बनकर चेटिंग करती थी।

पलासिया टीआइ शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम मोनिका को भोपाल लेकर गई है। मोनिका भोपाल के पीपुल्स इंस्टिट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज में बीएससी फस्र्ट इयर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में थी। वहां के रिकॉर्ड से पता चला कि जुलाई में उसने एडमिशन लिया और 10-12 दिन ही आई। यहां से दस्तावेज लेने पर साफ हुआ कि उसका असली नाम मोनिका यादव निवासी ग्रीम तावसी, नरसिंहगढ़ (राजगढ़) है। उसके पिता मजदूरी करते है। परिवार में बहन व बड़ा भाई है। मोनिका का कहना है कि 16 हजार रुपए फीस में से 15 हजार रुपए आरती ने दिए थे।

मोनिका ने होस्टल में रहने की बात कही थी, पुलिस उसे सागर लैंडमार्क कॉलोनी ले गई। यहां आरती ने एक फ्लैट किराए से लिया है, जिसमें मोनिका रहती थी। यहां पहुंचने पर वह काफी रोई भी। पुलिस ने पिता व अन्य परिजन से बात की, उनका कहना है कि मोनिका को लेने आरती व श्वेता विजय जैन भी आई थी। उन्होंने वादा किया था कि अच्छा पढ़ाएंगे, नौकरी लगाएंगे और जीवन संवार देंगे। मना करने के बाद भी मोनिका जिद कर साथ गई। उन्हें नहीं पता था कि इस तरह का काम हो रहा है। रात में पुलिस उसे लेकर इंदौर आने के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम उसे नरसिंहगढ़ ले जाने की बात भी कह रही है।