जेल सूत्रों के अनुसार कल सुबह बरखा का भाई उससे मिलने के लिए आया था। उसने मुलाकात के लिए नाम लिखाया। उसके साथ कुछ और लोग भी थे। जेल स्टाफ ने सारी औपचारिकताएं पूरी करने के साथ महिला वार्ड में बरखा तक खबर पहुंचा दी। वह मिलने के लिए जाली पर आई तो उसके परिजनों को बुलाने के लिए सिपाही ने आवाज लगाई, लेकिन कोई नहीं आया। जब काफी देर तक कोई नहीं आया तो बरखा ने जेल स्टाफ से शिकायत की। इसके बाद स्टाफ ने परिसर में उसे ढूंढ़ा, लेकिन वह नहीं मिला। काफी देर तक स्टाफ वहां तलाशता रहा।