बुलबुल के पति कुलदीप का कहना है कि वह और बुलबुल अलग-अलग समाज के हैं। दोनों में प्यार हुआ तो उन्होंने प्रेम विवाह कर लिया। कुछ समय बाद बुलबुल के परिजन उसे ले गए। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली और 8 महीने पहले कोर्ट ने बुलबुल को उसके साथ भेजने का आदेश दिया गया। शनिवार को अचानक उसका भाई आया और उसे गोली मार दी। बुलबुल के देवर का कहना था कि कई बार पुलिस को शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वही जिस जाट परिवार की बुलबुल बेटी थी, वह क्षेत्र का रसूखदार परिवार है। बुलबुल की सास मंजू ने बताया कि वह छह महीने की गर्भवती थी।