14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

5 महिलाओं का पति एक थानेदार : तीसरी बीवी रेशमा ने बताई अंदर की बात

पांच बीवियों के पति एक टीआई हत्याकांड मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Jun 2022, 11:50 AM IST

5 महिलाओं का पति एक थानेदार : तीसरी बीवी रेशमा ने बताई अंदर की बात

5 महिलाओं का पति एक थानेदार : तीसरी बीवी रेशमा ने बताई अंदर की बात

इंदौर. पांच बीवियों के पति एक टीआई हत्याकांड मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं, पहले एक-एक कर टीआई की पांच बीवियां सामने आई, अब वे एक के बाद एक टीआई के साथ अपने रिलेशन का खुलासा कर रही है, इसमें कई हैरान करने वाली बातें सामने आ रही है, तो कई बातों से इन बीवियों के बारे में भी कई अहम बातें पता चल रही है, पहले पांचवीं बीवी ने सामने आकर पुलिस वालों तक को चौंका दिया था, अब तीसरी बीवी रेशमा ने आकर पुलिस वालों को कई अंदर की बात बताई है।

ये था मामला
इंदौर में टीआई हाकम सिंह द्वारा 24 जून को एएसआई रंजना खांडे को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया था, इस मामले में टीआई की मौत हो गई, वहीं रंजना को घायल होने पर उपचार के लिए एडमिट किया गया था, इस हत्याकांड की वजह जानने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है, इस मामले में टीआई की तीसरी बीवी रेशमा सामने आई है, उन्होंने बताया कि शादी के बाद टीआई हर जगह उनका जागृति नाम बताते थे। उन्हें रेशमा के हाथ का बना नॉनवेज काफी पसंद था, इसी के चलते उनके संबंध बने थे और दोनों ने शादी की थी।

रेशमा ने बताई अंदर की बात

थानेदार हाकम सिंह की तीसरी बीवी के रूप में सामने आई रेशमा ने बताया कि हाकम सिंह ने नसबंदी करा रखी थी, रेशमा ने ग्वालटोली थाने में पहुंचकर बताया कि उनकी दूसरी पत्नी सरस्वती को उन्होंने छोड़ दिया था, क्योंकि उसके जो दो बच्चे थे वह पहले वाली पति के थे, रेशमा इंदौर में ही रहती है, उन्होंने बताया कि वह एक स्कूल में शिक्षिका हैं और शादी के बाद से हाकम सिंह के साथ रह रही थी, उन्होंने बताया कि दोनों मिलकर एक मकान खरीदने की तैयारी में थे, जिसके चलते वे बैंक कर्मचारियों से भी लोन को लेकर बात करते थे, उनका करीब 23 लाख रुपए का लोन भी स्वीकृत हो गया था, लोन का चेक हाकम सिंह ने रेशमा को वॉट्सऐप पर भी भेजा था। रेशमा हाकम सिंह के अकाउंट में करीब 5 लाख रुपए भी ट्रांसफर करवा रही थी, लेकिन जैसे ही उसे गोली कांड की जानकारी मिली, उसने ट्रांजेक्शन रूकवा दिया.

इसी के साथ रेशमा ने बैंक से संबंधित अन्य ट्रांजेक्शन के बारे में बताते हुए कई अंदर की बातें भी बताई, जैसे रेशमा जब 19 साल की थी, तभी से उनके सम्पर्क में आ गई थी, उन्हें रेशमा के हाथ का नॉनवेज काफी पसंद था, इसके बाद जब उन्होंने एक दिन शादी की बात कही तो रेशमा ने भी हां भर दी, इसके बाद वे रेशमा को लेकर एक मंदिर में गए, जहां दोनों ने शादी की, इसके बाद से वे रेशमा को जागृति कहकर बुलाते थे।