11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुबह घूमने निकली वृद्धा के संग वारदात, बेटे की सक्रियता से धराए दो बदमाश

मां की चेन लूटी, बेटे ने आधे घंटे में ढूंढ निकाला
1 minute read
Google source verification

इंदौर

•

image

Rahul Dave

•

Sep 01, 2022

सुबह घूमने निकली वृद्धा के संग वारदात, बेटे की सक्रियता से धराए दो बदमाश

सुबह घूमने निकली वृद्धा के संग वारदात, बेटे की सक्रियता से धराए दो बदमाश

इंदौर । मार्निंग वॉक पर गई वृद्ध महिला को दो बदमाशों ने निशाना बनाया। एक रेकी करता रहा, दूसरे ने सोने की चेन लूट ली। घटना की जानकारी जैसे ही वृद्धा के बेटे को लगी तो उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का आधे घंटे में पता लगा लिया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और एक-एक कर दोनों बदमाशों को पकड़ लिया।
मामला शिप्रा थाना का है। फरियादी महेश पिता रामेश्वर पटेल (51) निवासी ग्राम बूढ़ी बरलई ने शिकायत में बताया कि वह किराना व्यापारी हैं। उनकी अस्सी वर्षीय मां सीताबाई रोज मार्निंग वॉक पर जाती हैं। बुधवार सुबह भी वह घूमने निकली थीं। जैसे ही नदी पर पूल के नीचे सर्विस रोड़ से गुजर रही थीं, तभी एक बदमाश झाडिय़ों से निकला और उन्हें धक्का देकर चेन लूट भाग निकला। वह अकेला नहीं था। उसके साथ एक और आरोपी था, जो दूर से रेकी कर रहा था। घटना के बाद दोनों बाइक पर भाग निकले।
घटना के बाद महिला घर पहुंची और बेटे को आपबीती बताई। पीडि़ता के बताए हुलिए के बाद महेश दोस्तों के साथ बदमाशों का पता लगाने पहुंचे। पूछताछ में जानकारी लगी कि नई आबादी में इस हुलिए के युवक रहते हैं, जिन्होंने पहले भी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश के घर फरियादी पहुंचे तो वह वहां नहीं मिला। जानकारी मिली कि वह रात से गायब है। इस पर फरियादी ने पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने पडताल की तो वह देवास से पकड़ाया। वहीं दूसरा युवक उसी गांव में छिपा था। पुलिस ने दोनों बदमाशों से 30 ग्राम वजनी चेन जब्त कर ली। सूत्रों के अनुसार गिरफ्त में आए बदमाशों के नाम पप्पू और कल्लू हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर अन्य वारदात की भी जानकारी जुटा रही है। दोनों बदमाश आदतन हैं और नशे के लिए वारदात को अंजाम देते हैं ।