सेनानियों तथा उनके परिजनों को कार्यक्रम स्थल पर लाने ले जाने के लिए गांधी भवन प्रिंस यशवंत रोड चौराहा, सुदामा नगर सेठी गेट, पत्रकार कॉलोनी चौराहा, छावनी चौराहा, चिमनबाग चौराहा, मरीमाता, परदेशीपुरा चौराहा, पाटनीपुरा चौराहा, महेश नगर, मल्हारगंज तथा टोरी कॉर्नर से बस उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा शहर में कई स्थानों पर ध्वजारोहण के आयोजन हुए।