12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी खबर : 7 जनवरी को इंदौर में होगा भारत-श्रीलंका का T-20 मैच

इंदौर को मिली टी-20 क्रिकेट मैच की मेजबानी 14 -18 नवंबर तक बांग्लादेश के साथ होगी भारत की भिड़ंत
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 25 Sep 2019, 8:15 PM IST

बड़ी खबर : 7 जनवरी को इंदौर में होगा भारत-श्रीलंका का T-20 मैच

बड़ी खबर : 7 जनवरी को इंदौर में होगा भारत-श्रीलंका का T-20 मैच

विकास मिश्रा @ इंदौर. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने (बीसीसीआई) ने इंदौर के होलकर स्टेडियम को भारत और श्रीलंका के बीच ट्वेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी दी है। तीन मैच खेलने के लिए जनवरी में श्रीलंकाई टीम भारत आएगी। सीरीज का दूसरा मैच 7 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

must read : भाजपा सांसद का मोदी-शाह से ‘पंगा’, इंदिरा-नेहरू को पहनाई माला

बोर्ड ने इससे पहले भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 मैच की मेजबानी इंदौर को दी थी, लेकिन वह दौरा निरस्त होने के बाद श्रीलंका टीम को आमंत्रित किया गया है। बोर्ड द्वारा बुधवार शाम जारी को जारी किए गए कार्यक्रम के मुताबिक सीरीज का पहला मैच ५ जनवरी को गुवाहाटी में होगा, जबकि दूसरा मैच सात जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। अंतिम मैच 10 जनवरी को पुणे में होगा। भारत-श्रीलंका के बीच मैच से पहले होलकर स्टेडियम 14 से 18 नवंबर के बीच भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। यह घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

must read : कमलनाथ कैबिनेट के फैसले से खफा हुई मेयर, बोलीं- ऐसे तो निगम में बढ़ जाएगी बंदरबांट

जिम्बाब्वे की मान्यता खत्म होने से निरस्त हुआ दौरा

7 जनवरी को दूसरा मौका होगा जब इंदौर में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। हालांकि यहां आईपीएल के ११ मुकाबले खेले जा चुके हैं। कुछ समय पहले बोर्ड ने इंदौर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सात जनवरी को टी-20 मुकाबले की मेजबानी सौंपी थी, लेकिन आईसीसी द्वारा जिम्बाब्वे की मान्यता खत्म करने के बाद वह दौरा निरस्त किया गया है, अब उन्हीं तारीखों पर श्रीलंका की टीम ने टी-20 सीरीज खेलने पर सहमति दी है। इधर एमपीसीए सचिव मिलिंद कनमड़ीकर का कहना है कि बोर्ड द्वारा मेजबानी मिलने के बाद हम हर बार की तरह इस बार भी शानदार आयोजन कराएंगे।